7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

कस्बे के वार्ड 5 निवासी अशोक प्रजापत(28) पुत्र गोपाल प्रजापत की शुक्रवार को डाबी(सूतड़ा) में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 19, 2021

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
सूतड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई थी युवक की मौत
कापरेन. कस्बे के वार्ड 5 निवासी अशोक प्रजापत(28) पुत्र गोपाल प्रजापत की शुक्रवार को डाबी(सूतड़ा) में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। शनिवार दोपहर को कोटा अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद अशोक का शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। बुजुर्ग माँ बाप ,पत्नी और भाई का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार अशोक करीब पांच वर्षों से डाबी सूतड़ा में पत्नी नीरू ,चार वर्षीय पुत्र यशवंत व डेढ़ वर्षीय पुत्री वर्तिका के साथ रहकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।। वहां पत्थर की खान पर मजदूरी कर पालन पोषण करता था।
मजदूरी से ही कुछ राशि घर खर्च के लिए भेजता रहता था। अशोक की अचानक मौत हो जाने से परिवार पर संकट आ गया है। पिता गोपाल बुजुर्ग होने के बावजूद ठेला चलाकर गुजारा कर रहे हैं। वहीं मां भी दूसरों के खेत में जाकर मजदूरी करती हैं। छोटा भाई कोटा में मजदूरी करता है।


इंसान नहीं, मृत श्वान का निकला शव
अफवाह ने कराई पुलिस व पालिका कर्मियों की परेड
नैनवां. नैनवां कस्बे में चौथमाता के पास स्थित पेच ग्राउण्ड में गड्ढा खोदने के निशान होने व उसमें शव जैसा होने की सूचना ने पुलिस व नगरपालिका कर्मचारियों की परेड करवा दी। गड्ढे के निशान वाली जगह को खुदवाया तो उसमें पालतू मृत श्वान निकला। श्वान की मौत हो जाने से सम्मानित तरीके से मालिक कपड़ों में लपेट कर पेच ग्राउंड में गड्ढा खोदकर दफना गए। श्वान को शुक्रवार शाम को दफनाया था। जिसको वहां खेल रहे बच्चों ने देखा भी था। उसके बाद अगले दिन शनिवार को गड्ढे में किसी इंसान का शव होने की अफवाह उड़ी कि किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। अफवाह के चलते पेचग्राउंड में लोगों का मेला लग गया। थाने से एएसआई जयसिंह मीणा, आसूचना अधिकारी सत्यनाररायण गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पालिका के कर्मचारियों को बुलवाकर गड्ढे की मिट्टी हटवाई तो उसमें मृत श्वान निकला।