9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : आर्यिका रत्न विज्ञाश्री माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश, 51 थालियों में पाद-पक्षालन कराया

पखीड़ा ओ पखीड़ा...गुरु मां आज मेरी कुटिया में आई है...सरीके भजनों पर नृत्य करते हुए चलते युवा, जैन धर्म का संदेश देते चलता महिलाओं का जयघोष, पग-पग पर आर्यिका ससंघ की आगवनी में उमड़े समाजबंधु। मौका था गणिनी आर्यिका रत्न विज्ञाश्री माताजी ससंघ (5 पीच्छिका) का मंगल प्रवेश का।

Google source verification

बूंदी. पखीड़ा ओ पखीड़ा…गुरु मां आज मेरी कुटिया में आई है…सरीके भजनों पर नृत्य करते हुए चलते युवा, जैन धर्म का संदेश देते चलता महिलाओं का जयघोष, पग-पग पर आर्यिका ससंघ की आगवनी में उमड़े समाजबंधु। मौका था गणिनी आर्यिका रत्न विज्ञाश्री माताजी ससंघ (5 पीच्छिका) का मंगल प्रवेश का। आर्यिका ससंघ का बालचंदपाड़ा नवल सागर से गाजे-बाजे से चौगान जैन मंदिर में मंगल प्रवेश कराया गया। यहां जैन मंदिर के बाहर महिला-पुरूषों व युवा वर्ग द्वारा 51 थालियों में पाद-पक्षालन करा गया। उसके बाद आर्यिका माताजी की आरती की गई। इससे पूर्व सुबह यहां बड़ौदिया से बूंदी के लिए आर्यिका ससंघ का विहार हुआ। नाहर का चौहट्टा जैन मंदिर में आर्यिका ससंघ के सानिध्य में भगवान के अभिषेक-शांतिधारा हुई। यहां नाहर का चौहट्टा से जुलूस जयकारों के बीच रवाना हुआ। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौगान जैन मदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान भजनों पर सभी ने नृत्य किए। नमोस्तु दिया घोष महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ मंगल प्रवेश कराया। पग-पग पर समाजबंधुओं ने आर्यिका ससंघ के पाद-पक्षालन व आरती की। यहां चौगान जैन मंदिर में पहुंचने के बाद धर्मसभा हुई। मंदिर में सायंकालीन आनंद यात्रा हुई। जिसमें समाज के महिला-पुरूषों ने भजनों पर नृत्य किए। इस दौरान सुरेंद्र छाबड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष लोकेश जैन गोधा, नमन जैन, आयुष जैन, सौरभ जैन, योगेंद्र कासलीवाल, दीपक गंगवाल, मनीष बड•ाात्या, रमेश पाटौदी, विजय पाटनी, रमेश बड•ाात्या, रवि गंगवाल, विनोद पाटनी, दिलीप बाकलीवाल, पारस पाटनी, छुट्टन बाकलीवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बाकलीवाल, अनिता सेठिया सहित महिला-पुरुष मौजूद थे।

आपका जीवन भी चरित्रमय में बन जाएगा
गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने धर्मसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि एक पानी की बूंद अगर मिट्टी में मिलती है तो कीचड़ बन जाती है। वहीं पानी की बूंद अगर भगवान के चरणों में जाती है गंघोदक बन जाती है। ऐसे ही उस बूंद की तरह अगर आप भी इन साधुओं में मिलोगे, तो आपका जीवन भी चरित्रमय में बन जाएगा। खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष रङ्क्षवद्र काला व उपाध्यक्ष प्रद्युम्न पाटनी ने द्वीप प्रज्वलन किया। संचालन मंत्री संतोष पाटनी ने किया। सोमवार सुबह आठ बजे प्रवचन होंगे।

कल आर्यिका माता का पदारोहण दिवस
मुनि व्यवस्था समिति के संयोजक सजंय पाटनी ने बताया कि आर्यिका विज्ञाश्री के माताजी के सानिध्य में यहां चौगान जैन मंदिर में दो दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सोमवार को गुरुदेव आचार्य विराग सागर महाराज का 60 वां जन्म जयंती दिवस मनाया जाएगा। सुबह 5:30 बजे जिनसहस्रनाम विधान (महार्चना) होगा। 3 मई को आर्यिका माताजी का 11 वां गणिनी पदारोहण दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन विशेष पडगाहन कर आदि भगवान को आहार दान देने की अनुमोदना करेंगे।