केशवरायपाटन. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक नगरी में स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न शहरों गांवों से श्रद्धालु आने लग गए। असंख्य श्रद्धालु ने चर्मण्यवती में स्नान कर मंगला आरती के दर्शन किए। सुबह शंखनाद के साथ स्नान शुरू हुए जो दिनभर चलते रहे। पूर्णिमा पर दिनभर मंदिर खुला रहा। केशव भगवान के जयकारों के साथ देवालयों में पूजा अर्चना की।