हिण्डोली. उपखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के महाकुंभ का आगाज सुबह देव छात्रावास में हुआ।जहां पर प्रदेश के 50 जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। देव छात्रावास मैदान परिसर में सुबह 10:30 बजे प्रदेश भर से 17 एवं 19 वर्ष से खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मामलात मंत्री अशोक चांदना रहे।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद प्रदेश में खेल व्यवस्था चरमराई हुई थी, लेकिन अब राजस्थान को खेलों में देश में नंबर एक स्थान पर है। पहले खेलों के प्रति ग्रामीणों व विभागों की सोच कम रहती थी। उन्होंने कहा कि गत दिनों राजस्थान की दिव्य कृति ङ्क्षसह ने सबसे पहले देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।
समारोह अध्यक्षता करते हुए संयुक्त निदेशक कोटा तेज कंवर ने कहा कि हिण्डोली में आजादी के बाद पहली बार प्रदेश स्तरीय को प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। उन्होंने खेल को खेल की भावना से करवाने एवं सभी का सहयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान उप जिला प्रमुख बंशीलाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेंद्र व्यास ने सभी का आभार जताया।
प्रतियोगिता संयोजक नर्मदा मुराडिया , आयोजन विद्यालय के मुख्य वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवराज खींची ने प्रतिवेदन पढकऱ सुनाया। इस दौरान 50 जिले की 106 टीमों के खिलाडिय़ों ने मैदान में मार्च पास्ट निकाली। इस दौरान शारीरिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम गुर्जर, ब्लॉक आरपी योगेश शर्मा सहित मुख्य निर्णायक लोकेन्द्र सिंह मौजूद रहे। उसे दौरान आसमान से पुष्प वर्षा और रंग वर्षा एवं आतिशबाजी का नजारा रंगारंग होने से मौजूद दर्शक भी रोमांचित हो गए। असगर अली अध्यक्ष रेफरी खो खो बोर्ड नई दिल्ली भी अतिथि बतौर मौजूद रहे।
दीपक चाहर व चांदना इलेवन होगा कल
राज्य मंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि गुरुवार को हिण्डोली में नव निर्मित गणेश बावड़ी स्टेडियम का लोकार्पण किया जाएगा।उसके बाद यहां पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक चाहर व अशोक चांदना की टीमों के बीच इलेवन ओवर का खेल होगा।
मैदान में दिखाया दमखम
प्रतियोगिता के संयोजक नर्बदा मुराडिया एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवराज खींची ने बताया कि17 वर्षीय आयु वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में बालोतरा की टीम 6 अंको से दौसा हरा कर विजेता रही। भीलवाड़ा ने 4 से डीडवाना कुचामन को हराया, जोधपुर शहर ने 2 से सिरोही को, जैसलमेर ने 3 से अलवर को, नागौर ने 12 से जयपुर शहर को, दुदू ने 13 से भरतपुर को,जनजाति उदयपुर ने 14 से धौलपुर को,बूंदी ने 11 से जालौर को, ब्यावर ने 1 से पाली को, केकडी ने 12 से अजमेर को,जयपुर ग्रामीण ने 1 से अनूपगढ़ को,खैरथल ने 2 से कोटा को,फलौदी ने 1 से बांसवाड़ा को,उदयपुर ने 16 अंको से चित्तौडगढ़ को हराकर विजेता रही।
19 वर्षीय आयु वर्ग मे खैरथल और बूंदी 18- 18 अंको से बराबर रही। पाली की टीम ने 9 अंकों से अजमेर को हराया। सादुल स्पोर्टस बीकानेर ने 15 से जालौर को, दूदू ने 27 से अलवर को, फलौदी ने 2 से झालावाड़ को, हनुमानगढ़ ने 18 से झुंझनू को, भीलवाड़ा ने 17 से डूंगरपुर को, जयपुर ग्रामीण ने 3 से राजसमन्द को,टोंक ने 2 से अनूपगढ़ को, जयपुर ग्रामीण ने 11 से बालोतरा को ,धौलपुर की टीम 1 अंक से डीग को हराकर विजेता रही।