9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्षत्रिय कुमावत समाज ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

राजस्थान क्षत्रिय कुमावत समाज ने जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलक्टे्रट में प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 20, 2020

क्षत्रिय कुमावत समाज ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

क्षत्रिय कुमावत समाज ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

क्षत्रिय कुमावत समाज ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
बूंदी. राजस्थान क्षत्रिय कुमावत समाज ने जिला मुख्यालय पर छात्रावास निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलक्टे्रट में प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बूंदी जिले के आसपास करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 30 हजार की जनसंख्या रहती है। कुमावत समाज के बच्चों के आवास की कोई सुविधा नहीं है, जहां रहकर बच्चे न्यूनतम खर्च पर अध्ययन कर सके। ऐसे में समाज को छात्रावास के लिए भूमि आंवटित की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल कुमावत, जिला मंत्री कृष्ण कुमावत, हनुमान कुमावत, नाथूलाल, भैरुप्रकाश, पवन कुमावत, ज्योति कुमावत, टीना कुमावत आदि मौजूद थे।

कॉलोनी में नालियों का निर्माण करवाओ
बूंदी. शहर के वार्ड 40 के बाशिंदों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर इन्द्रा कॉलोनी स्थित संस्कृत विद्यालय के पास नालियों का निर्माण करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि वार्ड में नालियों का निर्माण नहीं होने से गंदा पानी सडक़ों पर जमा हो रहा है। ऐसे में मोहल्ले में आए दिन लोग मारपीट करने पर उतारू हो रहे है। वहीं विद्यालय में पहुंचने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यहां पर सात दिन में नालियों का निर्माण नहीं करवाया तो नैनवां रोड पर जाम लगाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हेमराज सोनी, रमेशचंद सैनी, अनिता सुमन, नंदकंवर, कृष्णा मेघवाल, राजेन्द्र सैनी, नूतन, अनिता आदि शामिल थे।