12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठे शहरवासी

कापरेन क्षेत्र में हुई चोरी व लूटपाट की वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शहरवासियों,व विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं महिलाओ ने कापरेन पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Google source verification

कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठे शहरवासी
कापरेन . कापरेन क्षेत्र में हुई चोरी व लूटपाट की वारदातों का अब तक खुलासा नहीं होने और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शहरवासियों,व विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं महिलाओ ने कापरेन पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहरवासी एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुचे और थाने के सामने ही मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे शहरवासियों के बीच दोपहर को क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी पहुँची और सम्बोधित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए और कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। चोरी का खुलासा करना पड़ेगा। विधायक जनता के साथ ही धरने पर बैठी। थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे महिला ,पुरुषों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर जमकर विरोध जताया और नारेबाजी की।धरने पर बैठे लोगों को समझाईश के लिए धरना स्थल पर पहुचे केशोरायपाटन डीएसपी अंकित जैन ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश का प्रयास किया और कहा कि पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए जुटा हुआ है और छानबीन की जा रही हैं। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। कोटा की स्पेशल टीम,चार थानों के थानेदार व पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। बहुत जल्द खुलासा होगा। डीएसपी की समझाइश का प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नही हुआ और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए।प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर व एसपी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग की है और चेतावनी दी को 3 घण्टे के अंदर एसपी व जिला कलेक्टर धरना स्थल पर नही पहुँचते है तो प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के पास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढकऱ उग्र प्रदर्शन करेंगे।फिलहाल प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आपराधिक वारदातो की रोकथाम व स्थानीय पुलिस स्टाफ को निलंबित करने की मांग कर रहे है।