पेच की बावड़ी. क्षेत्र के इटूदा रोड के समीप स्थित शराब की दुकान पर बीती रात को दुकान की छत पर चद्दर तोडक़र घुसे चोर एवम दुकान व गोदाम एक ही जगह होने से उसमें रखी देशी व अंग्रेजी शराब की करीबन 18 पेटी शराब चोरी कर ले गए ।जानकारी के अनुसार करीबन एक लाख बाराह सो अस्सी रुपये कीमत की शराब चोरी होना बताई गई है ।अनुज्ञाधारी भूपेंद्र सिंह को घटना की सूचना दी गयी है ।वही सूचना पर पेच की बावडी चौकी इंचार्ज एएसआई भेरूलाल व हंसराज गुर्जर मोके पर पहुचे एवम मौका मुआयना किया ।
पुलिस को सौपी रिपोर्ट में सेल्समेन जयसिंह ने बताया कि मंगलवार बीती रात को वह रात्रि 8 बजे बिक्री के बाद दुकान बंद करके खाना खाने ऑफिस में गया और सुबह जल्दी ही पानी की केने निकालने दुकान पर पहुचा ओर दुकान का ताला खोलकर केने निकालने लगा तो फ्रिज पर नजर पड़ी जिस पर सीमेंट के चद्दरों के टुकड़े पड़े हुए थे एवम ऊपर खुला हुआ सा था ।जिस पर उसने दुकान में शामिल दयाराम ,मनोज,हरिसिंह,छितरसिह,व रामेश्वर को सूचना देकर मोके पर बुलाया एवम दुकान के बिक्री रजिस्टर से मिलान किया जिसमें अलग अलग ब्रांड के कुल 18 कार्टून शराब कम पाई गई जिसकी कीमत करीबन एक लाख रुपये से अधिक पाई गई । मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान जारी है ।