8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लो अंकल इस जंग में लडऩे के लिए मेरी ओर से सहायता, नौ वर्ष की बालिका गार्गी का जज्बा

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने व जरूरतमंदों के लिए राशन व भोजन के लिए सहायता देने में बच्चे भी पीछे नहीं रह रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 30, 2020

लो अंकल इस जंग में लडऩे के लिए मेरी ओर से सहायता, नौ वर्ष की बालिका गार्गी का जज्बा

लो अंकल इस जंग में लडऩे के लिए मेरी ओर से सहायता, नौ वर्ष की बालिका गार्गी का जज्बा

लो अंकल इस जंग में लडऩे के लिए मेरी ओर से सहायता, नौ वर्ष की बालिका गार्गी का जज्बा
नैनवां. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने व जरूरतमंदों के लिए राशन व भोजन के लिए सहायता देने में बच्चे भी पीछे नहीं रह रहे। कस्बे के वकील देवेन्द्र जैन की नौ वर्ष की पौत्री गार्गी जैन ने बचत कर अपनी गुल्लक में दो वर्ष से जमा की हुई 3 हजार 160 रुपए सहायता के लिए उपखंड अधिकारी को सौंप दी। बालिका सोमवार सुबह 11 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची और यह राशि सौंपी। लिफाफा उपखंड अधिकारी को देते हुए कहा कि लो अंकल कोरोना से जंग लडऩे के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में मेरी ओर से भी सहायता। इस पर उपखंड अधिकारी श्योराम ने बालिका को धन्यवाद कहा।

अभिभाषक परिषद ने दिया सहायता राशि का चेक
नैनवां. जरूरतमंदों के लिए राशन व भोजन की व्यवस्था के लिए अभिभाषक परिषद नैनवां की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने के लिए 11 हजार रुपए का चेक उपखंडअधिकारी को सौंपा। परिषद के अध्यक्ष शम्भूलाल नागर, उपाध्यक्ष मनु गौतम, महासचिव बलराम गुर्जर, कोषाध्यष हसन मिया, अतुल जैन ने चेक सौंपा। इधर, परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि लॉकडाउन से कार्य बंद होने से वकील परेशान न हो इसको देखते हुए अभिभाषक वेलफेयर के लिए बनाई सदस्यों की आरडी में आगामी तीन माह तक प्रतिमाह 1500 रुपए अभिभाषक परिषद की ओर से दिए जाएंगे। जिसका पहला चेक 58 हजार रुपए का सोमवार को जारी किया गया।