10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : सथूर में रक्तदंतिका माता मंदिर में लूट का मामला, 15 लाख रुपए देने पर बनी सहमति, मंदिर में लगेंगे कैमरे

थाना क्षेत्र के ग्राम सथूर में रक्तदंतिका माता मंदिर में नौ दिन पूर्व हुई आभूषण की लूट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए राजू प्रजापत 50 की बुधवार देर रात को जयपुर के एसएमएस चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Google source verification

हिण्डोली. थाना क्षेत्र के ग्राम सथूर में रक्तदंतिका माता मंदिर में नौ दिन पूर्व हुई आभूषण की लूट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए राजू प्रजापत 50 की बुधवार देर रात को जयपुर के एसएमएस चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्रजापत की मौत के बाद सथूर सहित आसपास के ग्रामीण मंदिर के बाहर पहुंच गए एवं दिन भर धरना देकर बैठ गए। ग्रामीण मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपए,एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग पर अड़े रहे।रात को मृतक के परिजनों को 15लाख की आर्थिक सहायता दिलाने पर सहमति बनी।
जानकारी अनुसार रात को अज्ञात लुटेरे माता मंदिर में सीढयि़ों से ऊपर चढ़े। एवं मंदिर से छह तोला सोना और 12 किलो चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। इस दौरान वहां सो रहे राजू प्रजापत पर लुटेरों ने हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी स्थिति नाजुक हो गई। उसे उपचार के लिए कोटा चिकित्सालय ले गए। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया था।जहां पर उपचार के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।
गुरुवार दोपहर को हिण्डोली पुलिस जयपुर पहुंची। जहां पर शाम को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।रात आठ बजे शव लेकर रवाना हुए हैं,जो देर रात गांव में पहुंचेगा।
देर रात तक की समझाइश
मंदिर में लूट के बाद घायल व्यक्ति की मौत के बाद सुबह मंदिर परिसर के बाहर धरने पर बैठे लोगों से समझाइश को लेकर एएसपी रामसिंह कस्वा, पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत, तहसीलदार राम सिंह गुर्जर व थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवाल, बूंदी सदर पुलिस भी सथूर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने मृतक व्यक्ति के परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को संविदा पर सरकारी नौकरी, मंदिर परिसर में दो सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी कैमरे लगाने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, जिस पर प्रशासन ने पांच लाख पीडि़त प्रतिकर से व दस लाख रुपए का मुआवजा के प्रस्ताव सरकार को भिजवाकर मृतक के परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।इस दौरान भाजपा नेता सीपी गुंजल, मुकेश कोटवाल, मनमोहन धाभाई, महेश सोमानी, अजय गुर्जर, मोडूलाल गोरसिया, पूर्व उप सरपंच माया, रामकल्याण, बाबूलाल भाट, सहित अनेक लोग मौजूद हैं ।

चांदना ने जताई नाराजगी, लिखा, लिखा पत्र
बूंदी. जिले में पिछले दिनों घटित चोरी, लूट, डकेती एवं हत्या की आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने को लेकर राज्यमंत्री अशोक चांदना ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा।पत्र में क्षेत्र की जनमानस के आस्था का केन्द्र सथूर रक्त दंतिका माताजी मन्दिर में हुई सनसनीखेज डकैती एवं हत्या की घटना से आमजन में भय व्याप्त हुआ है। जिले में इस तरह की लगातार हुई घटनाओं में से अधिकांश घटनाओं का लम्बे समय बाद भी खुलासा नहीं होने से पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर आमजन में गहरी नाराजगी एवं आक्रोश है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति नकारात्मक वातावरण बना है।जल्द घटित घटनाओं का शीघ्रातिशीघ्र खुलासा करने एवं भविष्य पुनरावर्ति ना हो इसके लिए प्रभावी पुलिस प्रणाली के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।