
भगवान महावीर स्वामी की जयंती घरों में मनाई, सजाई रंगोली
भगवान महावीर स्वामी की जयंती घरों में मनाई, सजाई रंगोली
बूंदी. जिले में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती घरों में मनाई गई। इस मौके पर द्वार पर रंगोली सजाई और छत पर खड़े होकर आरती की। सोशल डिस्टेंस की पूरी पालना की गई। णमोकार मंत्र का जाप किया किया। घरों में ही भक्तामर पाठ किए। थालियां बजाकर भगवान की प्रार्थना की। कुछ संस्थाओं ने जरूरतमंदों की मदद भी की।
नैनवां.लॉकडाउन में सभी ने घरों में रहकर महावीर जयंती मनाई। घरों के बाहर रंगोली सजाई। छतों थालियां बजाई।
केशवरायपाटन. भगवान महावीर की जयंती पर घरों में दीपक जलाए और आराधना की।मुनि सुव्रतनाथ स्वामी की पूजा-अर्चना की गई।
पेच की बावड़ी. कस्बे में मुनि प्रमाण सागर के संदेश अनुसार घरों में रहकर पूजा-अर्चना की। रंगोली सजाई। दीपक जलाए।
हिण्डोली. कस्बे में लोगों ने घरों में ही महावीर जयंती मनाई। पूजा-अर्चना की और आरती उतारी।
जजावर. कस्बे में महावीर जयंती घरों में मनाई गई। सुबह ध्वज घरों में फहराया।
बांसी. कस्बे में घरों के बाहर रंगोली सजाई। दीपक जलाकर णमोकार मंत्र का जाप किया।
देई. कस्बे में सोमवार को महावीर जयंती घरों में मनाई गई। मंदिरों में सिर्फ पुजारी ने शांतिधारा की। बाकी सभी ने घरों में दीपक जलाए।
Published on:
06 Apr 2020 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
