
मां बिजासन के पट बंद, नवरात्रि में नहीं भरेगा मेला
मां बिजासन के पट बंद, नवरात्रि में नहीं भरेगा मेला
इंद्रगढ़. नवरात्रि पर इस बार प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में मेला नहीं भरेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए यह निर्णय किया गया।
बिजासन माता विकास एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह हाड़ा ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी हो गए। इनकी सभी को पालना करनी चाहिए।इसके साथ ही बीजासन माता के पहाड़ी पर स्थित मंदिर और नीचे तलहटी में बने मंदिर के पट बंद कर दिए। इन मंदिरों में अब पुजारी ही पूजा और आरती करेंगे। लाखेरी उपखंड अधिकारी जनक सिंह ने भी मंदिर के पट बंद किए जाने के आदेश जारी किए।
कोरोना वायरस बचाव के उपाय बताए
बसोली. ओवनगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहयोगिनियों ने घर-घर जाकर कोरोना वायरस के बचाव के उपाय ग्रामीणों को बताए। रुक्मणी देवी, सीमा देवी, राधा देवी, मन्नादेवी, सरिता देवी, मीरा देवी ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर के महिलाओं बच्चों-पुरुषों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को साबुन से हाथ धोने एवं साफ सफाई रखने की जानकारी भी दी।
Published on:
20 Mar 2020 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
