
Parshuram Jayanti : परशुराम जयंती महोत्सव-2022 की तैयारियां जोरो पर, ब्राह्मण महासभा द्वारा बनाए जाएंगे 50 हजार सदस्य
बूंदी. राजस्थान ब्राह्मण महासभा की बैठक रविवार को यहां जैतसागर रोड स्थित परशुराम वाटिका में सम्पन्न हुई। जिसमें परशुराम जयंती महोत्सव-2022 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरधर गोपाल ओझा ने की। बैठक में घनश्याम दुबे को परशुराम जयंती महोत्सव का संयोजक, शोभा शर्मा, अरूणा चतुर्वेदी को सह संयोजक प्रदीप जोशी, मंथन पंचोली, लोकेश सुखवाल, हनुमान उपाध्याय को उपसंयोजक के पद पर मनोनीत कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच एवं युवा ब्राह्मण नेता संजय शर्मा ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संस्था अभियान के अन्तर्गत 50 हजार ुसदस्य बनाए जाएंगे तथा परशुराम वाटिका विकास के लिए भामाशाहों की तलाश की जाएगी।
बैठक में राजेश शर्मा, सुनील बोबी, प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सहाय शर्मा, प्रवक्ता नूतन तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गौतम, वाटिका अध्यक्ष लोकेश दाधीच, महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा, अतिरिक्त जिलाध्यक्ष साधना श्रृंगी द्वारा भी परशुराम जयंती महोत्सव की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान धनंजय शर्मा, नगर अध्यक्ष पियुश शर्मा, राजेश चतुर्वेदी आदि गौड़ समाज के महामंत्री जगदीश जोशी, महामंत्री प्रेमलता दाधीच आदि लोग मौजूद रहे।
डामरीकरण सडक़ की मांग
भण्डेड़ा. क्षेत्र में बांसी-देई मुख्य मार्ग पर भजनेरी नहर के पास डामरीकरण सडक़ की मांग को लेकर रविवार को हरिपुरा के ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर देई थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। यहां से गुजरने वाले राहगीरो को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार बांसी-देई मार्ग पर मुख्य डामर की सडक़ से हरिपुरा आने जाने का मुख्य नहर के किनारे कच्चा रास्ता था। हरिपुरावासियों ने लंबे समय से राज्यमंत्री से इस बीच की दूरी को डामरीकरण सडक़ बनाने के लिए मांग करते आ रहे थे। अब तक भी ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को हरिपुरा के ग्रामीण व महिला व बच्चे बांसी-देई मुख्य मार्ग पर नहर के पास आए व मुख्य सडक़ पर कांटे डालकर सडक़ पर खड़े होकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बरसाती दिनों में बांसी-भजनेरी में पढऩे जाते समय बच्चों को परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। कुछ राहगीरों को अन्य मार्ग से आवाजाही करनी पड़ी। एक घंटे बाद देई पुलिस को जाम की सूचना मिली। थानाधिकारी ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम को हटाया।
Published on:
28 Feb 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
