15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महात्मा गांधी नरेगा : 26 ग्राम पंचायतों में 8.83 करोड़ के 85 कार्य मंजूर

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से संचालित महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले की 26 ग्राम पंचायतों में जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक अंतर सिंह नेहरा ने 8 5 कार्यों के लिए 8 करोड़ 8 3 लाख 45 हजार 525 रुपए की शुक्रवार को वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 09, 2020

महात्मा गांधी नरेगा : 26 ग्राम पंचायतों में 8.83 करोड़ के 85 कार्य मंजूर

महात्मा गांधी नरेगा : 26 ग्राम पंचायतों में 8.83 करोड़ के 85 कार्य मंजूर

महात्मा गांधी नरेगा : 26 ग्राम पंचायतों में 8.83 करोड़ के 85 कार्य मंजूर
बूूंदी. ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की ओर से संचालित महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले की 26 ग्राम पंचायतों में जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक अंतर सिंह नेहरा ने 8 5 कार्यों के लिए 8 करोड़ 8 3 लाख 45 हजार 525 रुपए की शुक्रवार को वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि पंचायत समिति केशवरायपाटन की 12 ग्राम पंचायतों में 48 कार्यों के लिए 5.02 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।ग्राम पंचायत जलोदा में एक कार्य के लिए 10.8 2 लाख, पापड़ी में एक कार्य के लिए 9.98 लाख, गेण्डोलीखुर्द में एक कार्य के लिए 8 लाख, देवपुरा में 2 कार्यों के लिए 29.76 लाख, चाणदाखुर्द में 2 कार्यों के लिए 26 .02 लाख रुपए स्वीकृत किए। फौलाई में 2 कार्यों के लिए 15.36 लाख, रोटेदा में 4 कार्यों के लिए 50.99 लाख, चितावा में 5 कार्यों के लिए 57.8 4 लाख, अरनेठा में 9 कार्यों के लिए 79.30 लाख, ग्राम पंचायत रैबारपुरा में 6 कार्यों के लिए 73.6 6 लाख, चरड़ाना में 8 कार्यों के लिए 72.72 लाख तथा मायजा में 7 कार्यों के लिए 6 7.93 लाख रुपए स्वीकृत किए।
तालेड़ा पंचायत समिति की 4 ग्राम पंचायतों में 15 कार्यों के लिए एक करोड़ 28 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। जिनमें ग्राम पंचायत सुवासा में 3 कार्यों के लिए 24.05 लाख, ठीकरिया चारणान में 2 कार्यों के लिए 29.13 लाख, बरुंधन में 5 कार्यों के लिए 41.36 लाख तथा तीरथ पंचायत में 5 कार्यों के लिए 33.6 4 लाख रुपए स्वीकृत किए गए।
बूंदी पंचायत समिति की 5 ग्राम पंचायतों में 9 कार्यों के लिए 1.09 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। जिनमें ग्राम पंचायत गुढानाथावतान में 2 कार्यों के लिए 21.44 लाख, अन्थड़ा में एक कार्य के लिए 8 लाख, रायथल में एक कार्य के लिए 13.6 5 लाख, सिलोर में एक कार्य के लिए 12.41 लाख तथा गुमानपुरा पंचायत में 4 कार्यों के लिए 54 लाख रुपए स्वीकृत किए।
नैनवां पंचायत समिति की 4 ग्राम पंचायतों में 10 कार्यों के लिए 1.25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। जिनमें ग्राम पंचायत फुलेता में 3 कार्यों के लिए 37.76 लाख, खानपुरा में एक कार्य के लिए 9 लाख, जैतपुर में 4 कार्यों के लिए 54.49 लाख तथा गुढादेवजी में 2 कार्यों के लिए 23.8 3 लाख रुपए स्वीकृत किए।इसी प्रकार हिण्डोली पंचायत समिति की बसोली ग्राम पंचायत में 3 कार्यों के लिए 17.93 लाख रुपए स्वीकृत किए।