
माहेश्वरी समाज सामाजिक परोपकार के लिए हमेशा अग्रणी
-अभिनंदन से अभिभूत हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज सामाजिक परोपकार के लिए हमेशा अग्रणी रहा और पूरे विश्व में पहचान बनाई। हमें पूर्वजों की यह परम्परा बरकरार रखनी होगी। कार्य की गुणवत्ता, संस्कारों से ही हमारे पूर्वजों का हर जगह योगदान रहा। बिरला सोमवार रात यहां माहेश्वरी भवन में पूर्वी राजस्थान प्रदेश माहेश्वरी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस समाज ने भगवान महेश की कृपा से सामाजिक सेवा, समरसता से हर मानव जीवन की सेवा की।उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि समाज के भामाशाह सिर्फ समाज के लिए ही नहीं बल्कि देश के हर उस तबके के लिए सेवा का काम करें जिसे मदद चाहिए।तभी हमारा जीवन सफल होगा।जो लोग इस काम को बखूबी निभा रहे हैं, उनमें मानसिक शांति है।भगवान शिव की उन पर कृपा है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि बूंदी का समाज शुरुआत से ही सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा पश्मिान्चल के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने समाज की ओर से बूंदी में किए कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बूंदी माहेश्वरी सभा हमेशा अग्रणी रही। बूंदी का हमेशा नाम रहेगा। उन्होंने यहां भवन बनाने वाली टीम को खुले मन से बधाई दी। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने कहा कि लोहार्गल में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। सभा को अप्रासी भारतीय अरुण मूंदड़ा, पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण बांगड़, प्रदेश मंत्री घनश्याम लाठी ने संबोधित किया।
अप्रासी भारतीय मूंदड़ा ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के विद्यार्थियों को आर्थिक मदद की घोषणा की।इससे पहले समाज के सामाजिक संगठन और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष का माला और स्मृति चिह्न से अभिनंदन किया।समाज की छात्राओं ने गीत के साथ स्वागत किया।जिला माहेश्वरी सभा जिलाध्यक्ष घनश्याम नकलक, जिला मंत्री चंद्रभानु लाठी ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन संजय लाठी व नीतू नुवाल ने संयुक्त रूप से किया।
महेश पत्रिका का विमोचन
लोकसभा अध्यक्ष बिरला व अन्य अतिथियों ने महेश पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिका के बारे में जिला माहेश्वरी सभा के जिलामंत्री चंद्रभानु लाठी ने विस्तार से जानकारी दी।
बिरला के सेवा कार्यों की हुई प्रशंसा
यहां समारोह में लोकसभा अध्यक्ष बिरला की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सभी ने प्रशंसा की। चाहे जरूरत मंदों के लिए चलाया जा रहा प्रसाधन प्रकल्प हों या फिर नि:शुल्क परिधान केंद्र सभी की वक्ताओं ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिरला आज भी दिल्ली की सडक़ों पर ठिठुरते लोगों को कम्बल बांटते नहीं थक रहे।
स्वागत में उमड़े
जगदीश जेथलिया, मोजी नुवाल, पुरुषोत्तम नुवाल, भगवान बिरला, नवनीत मालपानी, कुन्ती मूंदड़ा, बसंत कासट, वासुदेव कालिया, नारायण झंवर, विनोद न्याती, सत्यनारायण थेबडिय़ा, राधेश्याम झंवर, थानमल तोतला, श्याम बिहारी बहेडिय़ा, हनुमान फ्लोड़, रमेश तोषनीवाल, परेश्वर झंवर, देवकीनंदन झंवर, कुंजबिहारी बील्या, भगवान नुवाल, ललिता नुवाल, नरेश लाठी, नारायण मंडोवरा, आशुतोष तोतला, विजेन्द्र माहेश्वरी आदि सहित कई जनों ने बिरला का स्वागत किया।माहेश्वरी पंचायत संस्थान, जिला महिला संगठन, युवा शाखा, महेश के्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने शॉल और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बिरला के माहेश्वरी भवन पहुंचने पर मशक बैंड से अगवानी की गई।
Published on:
24 Dec 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
