
मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति ने सहायता राशि का सौंपा चेक
मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति ने सहायता राशि का सौंपा चेक
बूंदी. मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति के अध्यक्ष युद्धराज सोनी ने जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा को 11 हजार रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष गिरिराज सोनी साथ रहे।
अम्बेडकर विकास परिषद ने दी सहायता राशि
नैनवां. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंदों के राशन की व्यवस्था के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को भी लोगों में होड मची रही। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विकास परिषद पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को 11 हजार का चेक सौंपा। परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, संयोजक रामनारायण मीना, महामंत्री प्रभुलाल नोगिया, संगठनमंत्री रामहसहाय, मोहनलाल बैरवा ने चेक दिया।
1 लाख 65 हजार रुपए सौंपे
खटकड़. सरपंच भवानीशंकर मीणा एवं ग्रामीणों ने शनिवार को बूंदी उपखंड अधिकारी को एकत्रित की गई 1 लाख 6 5 हजार की राशि सौंपी। यह राशि जरूरतमंदों के काम आ सकेगी।
Published on:
28 Mar 2020 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
