10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Makar Sankranti: आसमां में लड़े काजली तितलियों के पेंच, लोगों से अटी रही छते। देखे वीडियो

मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सूर्यदेव को अघ्र्य के साथ दान-पुण्य किया। बच्चे व युवा परिजनों के साथ सुबह से ही छतों पर आ डटे।

Google source verification

बूंदी. मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सूर्यदेव को अघ्र्य के साथ दान-पुण्य किया। बच्चे व युवा परिजनों के साथ सुबह से ही छतों पर आ डटे। लोगों ने छतों पर ही बड़े माइक इत्यादि लगाकर फिल्मी गाने भी चलाए। पतंगबाजों के बीच कागजी तितलियों से पेंच लड़ाए। चहुओर ये कांटा-वो कांटा की आवाजे गुंजती रही।
गांवों में पारंपरिक खेल गिल्ली डंडे और सतोलिया खेला गया। पतंगबाज पतंग और डोर की खरीदारी में जुटे रहे। पतंगबाज सुबह से ही छतों पर डंटें , बूंदी शहर की बात करें तो परकोटे के भीतरी शहर में स्थित घरों की छतों से पतंगबाजी के लिए तो शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों के यहां पतंगबाजी के लिए पहुंचें।
तालेड़ा. क्षेत्र मर मकर संक्रांति के पर्व शुक्रवार को पर श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया। आसमान पतंगो से अटा रहा और वो काटा,अलग है जैसी ध्वनि का शोर रहा। सवेरे से ही छोटे-छोटे बच्चे,युवक युवतीया, महिलाएं पुरुष छतों पर जमे रहे।,खाना पीना भी छतों पर हि हुआ। सूर्य देव की कृपा बनी रही। सर्द हवाओं के साथ धूप भी निकली रही। गंगासागर स्नान के महोत्सव के अवसर पर तालेड़ा के निकटवर्ती धार्मिक स्थल तीन धारा महादेव मंदिर परिसर में पवित्र कुंड और नदी में स्नान कर पुण्य की कामना की। सवेरे से ही स्त्री पुरुष ने स्नान करने के साथ ही भगवान सूर्य को अघ्र्य जल चढ़ाया। दान धर्म भी किया। गायों को हरा चारा डाला गया। तिल और तिलो से बने मिष्ठान का भगवान को भोग लगाया गया और वितरित किया गया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। मकर संक्रांति का पर्व परम्परागत रीतिरिवाज के साथ क्षेत्र के लोगो ने उल्लास के साथ मनाया गया।
नमाना. मकर सक्रांति का पर्व कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया बच्चे युवक युवतियां सहित सभी मकर सक्रांति पर पतंग उड़ाने का लुफ्त उठाते रहे गलियों में छतों पर शोरगुल होता रहा लाउडस्पीकर लगाकर युवाओं ने सचिव पर ही पतंगबाजी का लुफ्त उठाया शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गाय को चारा डाल कर मकर सक्रांति की शुरुआत की वही भगवान के मंदिरों पर तिल्ली के लड्डू का भोग लगाया काला जी गोरा जी मंदिर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने वहां स्थित कुंड में डुबकी लगाई।
हिण्डोली. कस्बे में शुक्रवार को मकर सक्रांति पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया ।यहां पर सुबह से ही महिला पुरुष नहा धोकर पूजा पाठ में लग गए ।एवं गायों को हरा चारा खिलाया । उसके बाद युवक युवतियां और बालक हाथ पर पतंग व डोर लेकर छतों पर चढ़ गए। व दिन भर पतंगबाजी की एवं एक दूसरे के पतंग काट कर आनंद उठाया ।कस्बे के त्रिवेणी धाम स्थित पुरानी मोहल्ले में भी दिनभर युवाओं ने पतंगबाजी का आनंद उठाया ।वही लोगों ने दान पुण्य भी जमकर किया।
सुवासा सुवासा कस्बे में मकर सक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर आसमान में पतंगे उड़ती नजर आई । छतों पर वह कांटा वह मारा बच्चों की आवाज सुनाई दी ।बच्चे दिन भर पतंग उड़ाने के चक्कर में छतों पर जमे रहे कई बच्चे खुले मैदान में गिल्ली डंडे खेलते नजर आए। मंदिरों में त्योहार के चलते महिलाओं की काफी भीड़ रही जगह जगह ग्रामीण गाय को चारा डालते हुए नजर आए महिलाओं ने मकर सक्रांति के अवसर पर दान पुण्य किया।
तलवास कस्बे मे मंकर सक्राती के पर्व पर कस्बे मे प्रातकाल: से ही युवक युवतियो ने खुब पंतग बाजी का आनन्द लिया लोगो ने घरो की छतो पर डी जे की धुन पर दिनभर पतंग बाजी का आनन्द लिया तो कस्बे मे युवतियो ने भी पर्व पर जमकर पंतग बाजी का आनन्द लिया लोगो ने इस दिन गायो को हरा चारा खिलाकर दान पुर्णय भी किया।