14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : आक्रोशित किसानों ने स्टेट हाइवे 34 नैनवां-बूंदी मार्ग पर लगाया जाम

कृषि उपज मंडी देई मे कृषि ङ्क्षजसों की नीलामी नही होने पर आक्रोशित किसानों ने स्टेट हाइवे 34 नैनवां-बूंदी मार्ग को जाम कर दिया।

Google source verification

देई. कृषि उपज मंडी देई मे कृषि ङ्क्षजसों की नीलामी नही होने पर आक्रोशित किसानों ने स्टेट हाइवे 34 नैनवां-बूंदी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही देई थानाधिकारी बुद्धराम जाट मय जाप्ता पहुंचे। किसानों से समझाइश कर जाम को हटाया। किसानों ने बताया कि मंडी में नीलामी प्रकिया 11 बजे से शुरू नहीं होकर साढे ग्यारह बजे हुई और चार बजे समाप्त हो गई। अगर एक घंटे और नीलामी चालू रहती तो सभी किसानों के माल की नीलामी हो जाती। मंडी मे दूसरे दिन रविवार का अवकाश होने से किसानों ने नीलाली समय बढाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नही होने पर आक्रोशित किसान मंडी गेट को बंदकर सडक पर बैठ गए। पन्द्रह दिनों में यहां तीसरी बार चक्काजाम हुआ।
मंडी सचिव की व्यवस्था हो
बूंदी जिले की दूसरी सबसे बडी व डेढ करोड़ का राजस्व देने वाली कृषि मंडी में एक महिला जलवाहक कर्मचारी को छोडकर सभी कर्मचारी ठेका प्रणाली से कार्यरत हैं। ऐसे में मंडी मे व्यवस्थाओ के लिए मंडी सचिव व सरकारी कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। अभी मंडी सचिव का अतिरिक्त भार उनियारा मंडी सचिव श्यामसुंदर गुप्ता के पास है। मंडी में सचिव के नही मिलने से किसानों को परेशानी उठानी पडती है। इसलिए किसानों ने मंडी में सचिव के बैठने का समय निर्धारित करने की मांग की।
कम दामों पर बाजार में बेचा माल
मंडी में नीलामी नहीं होने के बाद कई किसान अपनी कृषि ङ्क्षजसों को वापस कट्टों मे भरकर ले गए और बाजार में कम दामों मे बेच दिया। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।