16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब गांव में बने मेडिकल कॉलेज,ग्रामीणों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

बूंदी जिले का मेडिकल कॉलेज ग्राम तालाब गांव में बनाने की मांग को लेकर एवं तालाब गांव को बदनाम नहीं करने को लेकर सोमवार को तालाब गांव के लोगों व ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 23, 2019

तालाब गांव में बने मेडिकल कॉलेज,ग्रामीणों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

तालाब गांव में बने मेडिकल कॉलेज,ग्रामीणों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

तालाब गांव में बने मेडिकल कॉलेज,ग्रामीणों ने दिया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
हिण्डोली. बूंदी जिले का मेडिकल कॉलेज ग्राम तालाब गांव में बनाने की मांग को लेकर एवं तालाब गांव को बदनाम नहीं करने को लेकर सोमवार को तालाब गांव के लोगों व ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। तालाब गांव सरपंच कयामुद्दीन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री ईदरीशभाई ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की भूमि तालाब गांव के पास आवंटित हुई है ऐसे में यही पर मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। लेकिन कुछ लोग गांव को बदनाम कर रहे है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष हनुमान व्यास, मनोज सैनी, महामंत्री ईदरीश भाई, मसूर भाई, कमरू भाई, सत्तार भाई सहित कई लोग मौजूद रहे।