10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठक में हुआ हंगामा, प्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने किया बैठक का बहिष्कार

नैनवां पंचायत समिति की सोमवार को हुई साधारण सभा की बैठक में प्रशासन के चरागाहों से अतिक्रमण नहीं हटाने, सीमाज्ञान के काम अटकाए रखने सहित अन्य मामलों को लेकर उपखंड अधिकारी श्योराम पर जनप्रतिनिधियों को रोष फूट पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
बैठक में हुआ हंगामा, प्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने किया बैठक बहिष्कार

बैठक में हुआ हंगामा, प्रधान सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने किया बैठक बहिष्कार

नैनवां. नैनवां पंचायत समिति की सोमवार को हुई साधारण सभा की बैठक में प्रशासन के चरागाहों से अतिक्रमण नहीं हटाने, सीमाज्ञान के काम अटकाए रखने सहित अन्य मामलों को लेकर उपखंड अधिकारी श्योराम पर जनप्रतिनिधियों को रोष फूट पड़ा। उपखंड अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात कहते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान पदमकुमार नागर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। उपखंड अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। बैठक में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर भी मौजूद थी। बैठक में पेयजल व सडक़ों के निर्माण पर चर्चा करने के बाद राजस्व व प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा करने की बारी आई तो प्रधान पदम नागर व अन्य जनप्रतिनिधि उपखंड अधिकारी पर समस्याओं का निस्तारण नहीं करने, अतिक्रमणों को हटाने में कोताही बरतने के आरोप लगाकर बिफर पड़े। जिला परिषद के सदस्य कन्हैयालाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य शैतानसिंह मीणा, मोहनलाल गोमे, रेशमसिंह मीणा, सरंपच रामलाल खींची, सत्यप्रकाश शर्मा, मेघराज गुर्जर, महावीर नागर, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने व समस्याओं के निस्तारण प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाना शुरू कर हंगामा कर दिया।

सडक़ों पर चर्चा की
बैठक के बहिष्कार से पूर्व बैठक में सडक़ों पर चर्चा करते हुए उपप्रधान मोहनलाल नागर ने सडक़ से वंचित दो बड़े गांवों बुढकऱवर व कनकपुरा गांवों को सडक़ से जोडऩे का प्रस्ताव रखा। जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य रेशमसिह मीणा, सरपंच सत्य्रपकाश शर्मा, मेघराज गुर्जर सहित अन्य ने सडक़ों के किनारे के बिलायती बबूलों को साफ करवाने की मांग की।

जनप्रतिनिधि आवाज तो उठाएगा
जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर ने कहा कि काम समय पर नहीं होगा तो जनप्रतिनिधि आवाज तो उठाएगा। अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि मांगी गई सूचना समय पर दी जानी चाहिए।