
राज्यमंत्री अशोक चांदना ने सौंपी बूंदी की बेटी नेशनल शूटर उर्मिला को एयरगन
राज्यमंत्री अशोक चांदना ने जयपुर में सौंपी बूंदी की बेटी नेशनल शूटर उर्मिला को एयरगन
- खेल विभाग ने उठाया खर्चा, बूंदी में दिया था भरोसा
बूंदी. बूंदी की बेटी और राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजी में लोहा मनवा चुकी उर्मिला राठौर को मंगलवार को खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने जयपुर में खेल विभाग की ओर से एयरगन सौंपी।राठौर को एयरगन देने की घोषणा राज्यमंत्री चांदना ने बीते दिनों बूंदी दौरे के दौरान की थी। इस दौरान जिला खेल अधिकारी वाई.बी. सिंह भी मौजूद रहे।
उर्मिला जिले के अड़ीला गांव की रहने वाली है और आर्थिक रूप से कमजोर है।उर्मिला इनदिनों केरल के त्रिवेन्द्रम में अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई करने के लिए ट्रायल दे रही है। जिसके लिए राइफल की जरूरत थी। यह मांग बूंदी के लोगों ने राज्यमंत्री के समक्ष रखी थी। तब उन्होंने भरोसा दिया था। मंगलवार को जयपुर सवाईमानसिंह स्टेडियम में 1 लाख 80 हजार रुपए की लागत की एयरगन उसे सौंप दी।
Updated on:
04 Feb 2020 10:14 pm
Published on:
04 Feb 2020 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
