13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबार्ड अधिकारियों ने लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण

बूंदी जिले के जाने वाली फोलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजना काफी समय से अधूरी होने पर शुक्रवार शाम को नाबार्ड के उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया एवं समय पर कार्य नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 06, 2020

नाबार्ड अधिकारियों ने लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण

नाबार्ड अधिकारियों ने लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण

नाबार्ड अधिकारियों ने लिफ्ट सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण
समय पर कार्य नहीं होने पर जताई नाराजगी
बूंदी. हिण्डोली. बूंदी जिले के जाने वाली फोलाई लिफ्ट सिंचाई परियोजना काफी समय से अधूरी होने पर शुक्रवार शाम को नाबार्ड के उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया एवं समय पर कार्य नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। शक्रवार शाम को नाबार्ड के उप महाप्रबंधक सीएस नंदी, समन्वयक राकेश कौशल, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता एडी अंसारी, अधिशासी अभियंता जंबू जैन, सहायक अभियंता दीपक चतुर्वेदी ने पहुंचकर लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा। अधीक्षण अभियंता अंसारी ने बताया कि नाबार्ड के अधिकारियों ने परियोजना को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके लिए संवेदक से उच्च अधिकारियों की बैठक करने के लिए कहा। यदि उसके बाद भी संवेदक लापरवाही करे तो दोबारा टेंडर कराकर कार्य करवाए जाए। अंसारी ने बताया कि कंपनी द्वारा कार्य नहीं करवाए तो अंतिम नोटिस दिया जा सकता है। अंसारी का कहना है कि पहले भी अधिशासी अभियंता व उनके द्वारा कई नोटिस दे चुके हैं।
52 करोड़ रुपए स्वीकृत है लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए
दोनों लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए करीब 52 करोड़ रुपए स्वीकृत है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोनों लिफ्ट परियोजना में 52 करोड़ स्वीकृत हैं। कंपनी द्वारा कुछ कार्य करवाया गया है , लेकिन आधा कार्य भी नहीं हो पाया है। जिससे किसानों को रबी की फसल में सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है।