
नगर कीर्तन पर की पुष्प वर्षा
नगर कीर्तन पर की पुष्प वर्षा
लिया संतों का आशीर्वाद
रामगंजबालाजी. अगमगढ़ गुरुद्वारे से संत बाबा लक्खा सिंह, बाबा बलविंदर सिंह के सानिध्य में बडग़ांव से शुरू हुए नगर कीर्तन पर रामगंजबालाजी फोरलेन पर शनिवार को सिख समूह संगत ने पुष्प वर्षा कर के बाबा का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति अजमगढ़ गुरुद्वारे से शुरू हुए ने नगर कीर्तन टोंक जिला स्थित बाबा धन्ना भगत के स्थान के लिए शनिवार सुबह रवाना हुआ।
नगर कीर्तन में सिख समूह संगत के लोगों ने नमाना रोड व रामगंज बालाजी पर बाबा को लोगों ने सरोपा भेंट करके नगर कीर्तन में शामिल गुरु ग्रंथ साहिब के माथा टेका। साथ ही यहां सिख समूह संगत सहित अन्य लोगों ने नगर कीर्तन व पंच प्यारों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, मनवीर सिंह, उमाशंकर नगर, किसान मजदूर संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह ,लक्खा सिंह बलविंदर सिंह सहित कई लोगों मौजूद रहे। वहीं सडक़ पर वाहनों सुरक्षा इंतजाम को लेकर सदर थाना अधिकारी संदीप शर्मा नगर कीर्तन में साथ रहे।
नगर कीर्तन स्वागत के लिए उमड़े कस्बे वासी
तालेड़ा. कोटा आजमगढ़ बडग़ांव गुरुद्वारा से निकाले गुरुग्रंथ साहिब के नगर कीर्तन की अगवानी में कस्बे सहित आसपास के गांव के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तालेड़ा बाइपास पर चरणजीत सिंह के नेतृत्व में अगवानी की। पाटन तिराए पर मुस्लिम समाज के लोगों ने राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमरान देशवाली के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गुरूद्वारे के सामने महासभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से समाज के लोगों ने का आशीर्वाद
प्राप्त किया।
Published on:
07 Mar 2021 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
