16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नमाना पुलिस थाने के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना, थाने की दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन

नमाना पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा होकर सोमवार को ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर चार घंटे तक धरना देकर रोष जताया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 10, 2020

नमाना पुलिस थाने के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना, थाने की दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन

नमाना पुलिस थाने के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना, थाने की दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन

नमाना पुलिस थाने के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना, थाने की दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन
नमाना. नमाना पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा होकर सोमवार को ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर चार घंटे तक धरना देकर रोष जताया। इसके बाद ज्ञापन की कॉपी थाने की दीवार पर चस्पा कर अपनी मांग से अवगत करवाया। दोपहर करीब एक बजे दुर्गालाल मीणा, उपसरपंच चंद्रवीर सिंह सोलंकी, हरि सिंह हाड़ा, गोपाल सिंह सोलंकी, श्योजीलाल मीणा, नवल किशोर भट्ट, राधेश्याम सेन, दुर्गालाल गुर्जर, श्याम शर्मा की अगुवाई में करीब 100 से अधिक लोग हनुमान मंदिर से एकत्रित होकर थाने के बाहर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि नमाना पुलिस ने पिछले दिनों क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को बेवजह पाबंद करने की कार्रवाई कर दी, जो गलत है। नमाना पुलिस के खिलाफ अवैध बजरी कारोबार को शह देने की शिकायत आला अधिकारियों को की गई थी। इसके चलते प्रतिष्ठित लोगों को पाबंद करवा दिया। लोगों ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि सात दिनों में नमाना पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कस्बा बंद कर नमाना-बूंदी मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।