बूंदी.जिला मुख्यालय पर नर गोवंश के लिए नंदीशाला खोलने की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट के बाहर लगाए गए धरने पर बैठे गो भक्त उस समय आक्रोशित हो गए जब पुलिस रोड़ जाम कर बैठे गौ सेवकों को हटाने लगी तो पुलिस से तीखी नोंक झोंक हो गई।
पुलिस जाम कर बैठे कुछ युवकों को जीप में डालने लगी तो गौ सेवक आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान खींचतान में संस्थान के सचिव गोपाल माहेश्वरी सहित दो-तीन युवकों की शर्ट फट गई। बाद में आक्रोशित गौ सेवक सडक़ पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने समझाईश कर गोभक्तों को एक तरफ कर यातायात बहाल कराया। हालांकि गो सेवक सडक़ पर डटे रहे। इस दौरान बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। करीब 6 घंटे बाद शाम को करीब 6 बजे गौ सेवक सडक़ से हटे और जाम खुला।
गोपाल गौ सेवा संस्थान की और से हायर सेकेंडरी स्कूल केे बाहर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद गो भक्तों ने धरना शुरु किया। धरने पर कई संतों के साथ बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे। गोभक्त जिला मुख्यालय पर नंदीशाला खोलने की मांग को लेकर जिला प्रशासन का इस और ध्यान आकर्षित कर रहे थे। वक्ता अपने उद्बोधन में जिला प्रशासन की लापरवाही मानते हुए अब नंदीशाला नहीं खुलने का आरोप लगाते रहे। गुुस्साएं गोभक्त जिला कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
करीब दो घंटे तक जब कोई भी प्रशासनिक अधिकारी धरना पर बैठे लोगों की सुध लेने नहीं आया तो गुस्साएं गो भक्तों ने बत्ती चौराहे की दूसरी सडक़ पर जाम लगा दिया। और जिला प्रशासन के विरुद्व नारेबाजी शुरु कर दी। जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची ओर सडक़ पर जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाईश करने लगी,लेकिन गो भक्त नहीं माने ओर कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। तभी पुलिसकर्मी सडक़ बहाल कराने के लिए दो-तीन युवक को पकड़ कर जैसे जीप में डालने लगे तो सभी गो भक्त आक्रोशित हो गए और पुलिस कारवाई का विरोध करने लग गए। इस दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और गो भक्त आमने-सामने हो गए। पुलिस और गो भक्तों के बीच खींचतान हुई। जमकर तू-तू-मै-मै हुई। इस दौरान दो से तीन युवकों की शर्ट फट गई। गुस्साएं गो भक्त पुलिस की कारवाई से आक्रोशित हो गए और सडक़ पर जाम लगाकर बैठ गए। करीब 6 घंटे से अधिक चले जाम के दौरान गो भक्त प्रशासन के विरुद्व आक्रोशित दिखे। धरने पर गोपाल गो सेवा संस्थान, निशक्त गौ सेवा समिति धाबाईयो का नयागांव के गौ सेवक आदि शामिल हुए। इस दौरान संत मंगलपुरी, मोहनङ्क्षसह, गौसेवक नंद ङ्क्षसह सोलंकी, लोकतंत्र गुर्जर,भवानी शंकर, सुरज गुर्जर, अभिमांशु ङ्क्षसह,सरपंच रामेश्वर गुर्जर, मधुसूदन यादव,बलराम मीणा,राधे जांगिड़ सहित महिला गौसेवक आदि बड़ी संख्या में गौसेवक धरने पर मौजूद रहे।
दो बार हुई वार्ता रही बेनतीजा, कलक्टर को बुलाने पर अड़े
धरना देकर बैठे आक्रोशित गौ सेवक जिला कलक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दो बार उपखंड अधिकारी आए भी समस्या सुनी,लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। गौ सेवक जिला कलक्टर को ही मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल,पुलिस उप अधीक्षक हेंमत कुमार नोगिया,शहर कोतवाल सहदेव मीणा,सदर थाना प्रभारी अरङ्क्षवद भारद्वाज मय जाप्ते के
मौजूद रहे।