8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीम का खेड़ा में मृत मिले पक्षी

सदर थाना क्षेत्र के नीम का खेड़ा गांव के खेत में सोमवार को पांच पक्षी मृत व एक बीमार हालत में मिला। पशु चिकित्सक एवं वन विभाग की मौजूदगी में मृत पक्षियों को दफना दिया गया, वहीं एक बीमार मोर को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर देखरेख शुरू की।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 12, 2021

नीम का खेड़ा में मृत मिले पक्षी

नीम का खेड़ा में मृत मिले पक्षी

नीम का खेड़ा में मृत मिले पक्षी
प्रशासन ने बिना सुरक्षा अपनाए मृत पक्षियों को दफनाया
बूंदी. सदर थाना क्षेत्र के नीम का खेड़ा गांव के खेत में सोमवार को पांच पक्षी मृत व एक बीमार हालत में मिला। पशु चिकित्सक एवं वन विभाग की मौजूदगी में मृत पक्षियों को दफना दिया गया, वहीं एक बीमार मोर को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर देखरेख शुरू की।
जानकारी के अनुसार महावीर सैनी के खेत पर पक्षियों के अचानक मरने व बीमार होने की सूचना वन्य जीव प्रेमी राधेश्याम सैनी व लोकेश सैनी ने वन विभाग व पशुपालन विभाग को दी। सूचना पर पशु चिकित्सक अनिल मीणा, वनकर्मी विनय शर्मा, पन्नालाल सैनी और पूजा पाराशर मौके पर पहुंचे जहां दो भूरे तीतर, एक यूरेशियन कॉलर डव, एक कबूतर और एक टिटहरी मृत व एक मोर बीमार मिला। पशु चिकित्सक ने सभी मृत पक्षियों की मौत सर्दी लगने या सामान्य बीमारी से होना बताया, जिनको चिकित्सक की मौजूदगी में ही ग्रामीणों की मदद से खेत में ही दफना दिया। गौरतलब बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जारी सरकारी निर्देशों व प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।
भजनेरी में दूसरे रोज भी नजर आया मृत कौआ
भण्डेड़ा. भजनेरी गांव के चारभुजानाथ भगवान के मन्दिर के पीछे प्रांगण में पीपल के पेड़ के नीचे एक मृत कौआ नजर आया। पुजारी ने पशु चिकित्सक को सूचना दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को मन्दिर के पुजारी रामशंकर शर्मा ने बताया कि मन्दिर के पिछवाड़े में पीपल के पेड़ के नीचे एक मृत कौआ नजर आया।
पास ही आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी भी मौके पर आए व मृत कौआ की सूचना बांसी पशु चिकित्सालय में दी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक मदनमोहन मीणा, पशुधन सहायक प्रतिभा सिंह व वन नाका बांसी के वनरक्षक शंकरलाल गुर्जर मौके पर पहुंचे व मृत कौआ को पशु उप केंद्र पर लाया गया। जहां उसे जलाया गया।
पेड़ से गिरा कौआ, ऑब्जर्वेशन में रखा
गोठड़ा. कस्बे में स्थित हरिजन मोहल्ले में सोमवार सुबह एक कौआ पेड़ से नीचे गिर गया। जिसे उपचार के लिए ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर कस्बे में हडक़ंप मच गया। कस्बे के लोकेश वाल्मीकि ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे एक कौआ पेड़ से गिर गया। पास जाकर देखा तो वह तड़प रहा था। जिसे शीघ्र ही पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर पशुधन सहायक गोविंद गुर्जर ने कौए का प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वन विभाग के अधिकारी काफी देरी के बाद पशु चिकित्सालय पहुंचे। पशुधन सहायक गोविंद गुर्जर ने बताया कि कौए के शरीर पर सूजन से चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण उड़ भी नहीं पा रहा है। बाद में वनपाल दयाराम गोचर मौके पर पहुंचे और कौए को पशु चिकित्सालय में ऑब्जर्वेशन में रखा। वनपाल ने बताया कि कौआ खतरे से बाहर है।
बड़ाखेड़ा. कस्बे में तीन दिन से लगातार हो रही कौओं की मौत से ग्रामीणों में चिंता नजर आने लगी है। सोमवार को सुबह एक कौआ आसमान से उड़ता हुआ अचानक नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना वार्ड नम्बर 10 में हुई। चौथमल सैनी की दुकान के सामने कौआ मृत अवस्था में आ गिरा। जिसकी सूचना पशु चिकित्सा के कर्मचारी को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत कौआ को उठाकर दफन किया।