
रैन बसेरे पर ताला, राहगीर हो रहे परेशान
रैन बसेरे पर ताला, राहगीर हो रहे परेशान
कांटे बाद पड़े हैं रैन बसेरे में
हिण्डोली. दिसंबर माह में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते हैं, लेकिन यहां पर ग्राम पंचायत द्वारा एक भामाशाह की मदद से बने रैन बसेरा के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार गत 2 वर्ष पूर्व नए बस स्टैण्ड के निर्माण के साथ एक भामाशाह द्वारा करीब 10 लाख रुपए देकर ग्राम पंचायत के सहयोग से रैन बसेरे का निर्माण करवाया गया था, लेकिन रैन बसेरे पर निर्माण के बाद ही ताला लगा हुआ है। जिससे सर्दी में राहगीर दुकानों व अन्य स्थानों पर बैठकर रात निकालते हैं। लोगों ने बताया कि यहां कांटे व बांट रखे हुए हैं।
फिलहाल नए बस स्टैण्ड पर सब्जी मंडी संचालित हो रही हैं। ऐसे में रैन बसेरे पर सामान रखे हुए हैं। जिन्हें दो-चार दिन में हटा कर वहां की सफाई करवाकर राहगीरों के लिए सुविधा दी जाएगी।
मंजू बाई, सरपंच ग्राम पंचायत हिण्डोली।
Published on:
27 Dec 2020 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
