
नैनवां नगरपालिका का अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित
नैनवां नगरपालिका का अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित
टिकट मांगने के लिए ओबीसी के लोगों की भरमार
नैनवां. नैनवां नगरपालिका का अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने से दोनों ही दलों में ओबीसी वर्ग के लोगों की पार्षद का चुनाव लडऩे के लिए टिकट मांगने वालों की भरमार बनी हुई है। अध्यक्ष का पद ओबीसी का होने से दोनों ही दल आधे से ज्यादा वार्डों में ओबीसी वर्ग को ही मैदान में उतार रहे हैं। नगरपालिका में 25 वार्ड हैं। जिनमें से पांच ही वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। पांच में से भी दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित वार्डों की बजाए अनारक्षित 11 वार्डों में ओबीसी वर्ग के टिकट दावेदारों की ज्यादा भरमार हो रही है।
वार्ड बारह में सबसे ज्यादा तो वार्ड बाइस में सबसे कम मतदाता
नैनवां नगरपालिका में 25 वार्डो में 15 हजार 299 मतदाता पालिका चुनाव में मतदान करेंगे। सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड 12 है तो सबसे कम मतदाता वार्ड 22 में है। वार्ड 22 में तो वार्ड 12 की तुलना में एक चौथाई से भी कम मतदाता है। वार्ड 12 में 1138 मतदाता है तो वार्ड 22 में 246 ही मतदाता है। अन्य वार्डों में वार्ड एक में 672, दो में 637, तीन में 587, चार में 526, पांच में 614, छह में 645, सात में 639, आठ में 646, नौ में 825, दस में 514, ग्यारह में 544, बारह में 1138, तेरह में 417, चौदह में 702, पन्द्रह में 640, सौलह में 950, वार्डो के पुर्नसीमांकन के दौरान, सत्रह में 691, अठारह में 543, उन्नीस में 344, बीस में 429, इक्कीस में 667, बाइस में 246, तेइस में 286, चौबीस में 884 व पच्चीस में 513 मतदाता है।
महिलाओं के आरक्षित वार्डों में ही सबसे ज्यादा मतदाता
वार्डो के पुर्नसीमाकन में कई वार्डों को बड़ा कर दिया तो कई वार्डों में बड़े वार्डों से एक चौथाई ही मतदाता रख दिए। नगरपालिका में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में ही सबसे ज्यादा मतदाता है। अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित वार्ड 12 में सबसे ज्यादा 1138 मतदाता, सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्ड 16 में 950 मतदाता है तो ओबीसी महिला के आरक्षित वार्ड 24 में 884 मतदाता है। सामान्य महिला के लिए ही आरक्षित वार्ड 14 में 702 मतदाता है।
केशवरायपाटन नगर पालिका में एक नामांकन दाखिल
बूंदी.केशवरायपाटन. नगर पालिका आम चुनाव-2021 में निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन नगर पालिका केशवरायपाटन में एक नामांकन भरा गया। अन्य नगरीय निकायों में नामांकन शून्य रहे। नामांकन 15 जनवरी अपराह्न 3 बजे तक भरे जा सकेंगे। संवीक्षा 16 जनवरी को तथा 19 जनवरी अपराह्न 3 बजे तक अभ्यार्थिता वापसी ली जा सकेगी। नैनवां. नगरपालिका के चुनाव में सोमवार को पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नगरपालिका में 25 वार्ड है।
Published on:
12 Jan 2021 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
