
मौसमी बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
मौसमी बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
एक ही दिन में आए पेट दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त व डायरिया के सवा सौ रोगी
नैनवां. गर्मी बढऩे के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सामुदायिक चिकित्सालय में उपचार के लिए बुखार, उल्टी, व पेट दर्द के मरीजों का तांता लगा रहा। मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जाने से मरीजों को भर्ती टिकट के साथ इंतजार करना पड़ा। चिकित्सालय के दोनों भर्ती वार्ड ठसाठस होने से नए मरीजों को भर्ती करने के लिए पुराने मरीजों को डिस्चार्ज करना पड़ रहा था। मंगलवार को दो घंटे में आउट डोर का आंकड़ा दो सौ की संख्या को पार कर चुका था। उसके बाद कई मरीज कतार में खड़े थे। आउटडोर व जांच के लिए प्रयोगशाला के बाहर भी मरीज कतार में बैठे थे। दोनों वार्डों में 35 से अधिक मरीज भर्ती होने पहुंच जाने से भर्ती होने के लिए मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर तीन बजे तक आउटडोर मेें उपचार के लिए पहुंचे 445 मरीजों में से एक तिहाई मरीज तो बुखार व पेट दर्द के ही शामिल थे। मंगलवार को एक ही दिन में 73 रोगी पेट दर्द के व 42 रोगी बुखार के आए। दो दर्जन से अधिक उल्टी- दस्त व डायरिया के भी आए। तीन बजे तक 61 रोगी भर्ती हो चुके थे। पेट दर्द के 40, बुखार के सात, डायरिया, के आठ, उल्टी-दस्त के 6 रोगियों को भर्ती कर उपचार शुरू किया।
इन गांवों से आ रहे मरीज
चिकित्सालय के सूत्रों ने बताया कि लू के असर व तपन ने बुधवार गर्मी जनित बीमारियों के रोगियों की अचानक संख्या बढ़ी है। इनमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त व वायरल के रोगियों की संख्या अधिक है। नैनवां कस्बे के साथ ही फूलेता, खेरूणा, समरावता, अरन्या, खोडी, संडीला, गंभीरी, हीरापुर, रालड़ी, बड़ीपडाप, बणजारी बावड़ी, बम्बूली, कासपुरिया, बोसरिया, सुवानिया, रजलावता, खानपुरा, भावपुरा, कोरमा, धानुगांव, उगैन, बाछोला गांवों से मरीज अधिक आ रहे है।
सीएचसी प्रभारी का कहना
सामुदायिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. समदरलाल मीणा ने बताया कि लू व तपन से गर्मी जनित बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे है। लू व तपन से शरीर में पानी की कमी हो जाने से उल्टी, दस्त व पेट दर्द को रोगियों की संख्या बढी है। जिन मरीजों की स्थिति ठीक नहीं होती उनका चिकित्साल्य में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
Published on:
04 Apr 2021 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
