14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षकों के वेतन से कटौती बंद करो

शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बूंदी ग्रामीण शाखा ने अध्यक्ष रामराज बराला के नेतृत्व में बूंदी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 08, 2020

शिक्षकों के वेतन से कटौती बंद करो

शिक्षकों के वेतन से कटौती बंद करो

शिक्षकों के वेतन से कटौती बंद करो
शिक्षकों ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन
बूंदी. शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बूंदी ग्रामीण शाखा ने अध्यक्ष रामराज बराला के नेतृत्व में बूंदी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों के वेतन से कटौती के आदेश को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान मंत्री राकेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री हनुमान उपाध्याय, कोषाध्यक्ष वैभव शर्मा, रवि गौतम, हरगोविंद धाबाई आदि मौजूद थे।
लाखेरी. राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा के तत्वावधान में राज्य सरकार द्वारा उपार्जित अवकाश के नकदीकरण पर रोक लगाने व प्रति माह वेतन में कटौती किए जाने को लेकर शिक्षकों ने उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के उपशाखा अध्यक्ष धर्मराज मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने दोपहर बाद उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा पुलिस व चिकित्सा कर्मियों के अलावा अन्य समस्त सरकारी कर्मचारियों का एक व दो दिन के वेतन कटौती व कार्मिकों के उपार्जित अवकाश के नकदीकरण पर रोक लगा दी गई है। ये आदेश राज्य सरकार का मनमाना एवं निरंकुशता को दर्शाता है। जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी असंतोष है। इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए है। इस दौरान श्योजी लाल रेबारी, सतीश कुमार, हरिमोहन मीणा, बत्ती लाल मीणा, राम लाल वर्मा, बक्वजेश गौतम सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
वेतन कटौती व उपार्जित अवकाश के नकद भुगतान पर रोक का विरोध
नैनवां. राज्य कर्मचारियों की प्रतिमाह वेतन कटौती करने उपार्जित अवकाश के नकदीकरण पर रोक के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा नैनवां के तत्वावधान में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया। शिक्षक पंचायत समिति कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से रैली के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। ज्ञापन में वेतन कटौती व उपार्जित अवकाश के नकद भुगतान पर लगाई रोक के आदेश को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक संघ उपशाखा के अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मीणा, इमरान खान, रामधन चौधरी, ज्ञानचंद जैन, नाथूलाल बैरवा, राकेश मीणा, भंवरलाल पोटर, मंत्री सत्यनारायण नागर, कन्हैयालाल चौपदार, राकेश मीणा, संजय मीणा, बुद्धिप्रकाश चौधरी, देवराज गुर्जर, रामधन गुर्जर, सतपाल नायक, सीताराम नागर, शैतान मीणा, पंकज जैन शामिल थे।
शिक्षकों ने किया विरोध, सौंपा पत्र
केशवरायपाटन. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संगठन की केशवरायपाटन उपशाखा की ओर से सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को शिक्षकों के वेतन कटौती के विरोध में ज्ञापन दिया गया। राज्य सरकार ने कोरोनाकाल में अनवरत विविध सेवा कार्यों में शिक्षकों को नियुक्त किया। इसके बावजूद उनको ना तो कोरोना वॉरियर घोषित किया, ना ही उनका बीमा करवाया गया। अन्य राज्य कर्मचारियों से कमतर आंकते हुए भेदभावपूर्ण आदेश निकालकर अनिश्चितकाल तक प्रति माह एक दिन के वेतन कटौती और उपार्जित अवकाशों के नकदीकरण पर रोक लगा दी गई। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष अनिल सामरिया, उपशाखा अध्यक्ष बजरंगलाल मेघवाल के नेतृत्व में ज्ञापन देकर विरोध जताया। ज्ञापन देने वालों में तुलसीराम नामा, रामस्वरूप नागर, रामावतार गुप्ता, नवीन मून्दड़ा, रामस्वरूप मालव शामिल है।