
जरूरतमंदों की सेवा बनी दिनचर्या
जरूरतमंदों की सेवा बनी दिनचर्या
बूंदी. शहर के देवपुरा तहसील के बालाजी नव युवक मंडल के सदस्यों की दिनचर्या ही सेवा बन गई। सभी युवा मिलकर पहले खाना बना रहे फिर उसे जरूरतमंदों को बांट रहे।यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवराज गोचर, विष्णु सैनी, दीपक किराड़, धनराज प्रजापत, कालूलाल गुर्जर, रमणी शंकर, कुलदीप प्रजापत, विशाल आदि सेवा में जुटे रहे।
केशवरायपाटन.कस्बे में सोमवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान सेवा संस्कार समिति के अध्यक्ष राजकुमार कहालिया की अगुवाई में राजराजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आए बंदरों को फल, खाना खिलाया।मां चामुण्डा सेवा समिति के सदस्यों ने जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे।पूर्व पार्षद मैना सेन ने अपने जन्मदिन पर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह संधु के नेतृत्व में खाने के पैकेट वितरण किए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मनोज मालव ने बताया कि जैन समाज की ओर से 108 लोगों को मास्क बांटे।
सुवासा. कस्बे में सोमवार को जरूरतमंदों को राशन किट बांटे गए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी रजत विजयवर्गीय, सरपंच प्रियंका गोस्वामी आदि मौजूद थे।
तालेड़ा. महावीर जयंती पर तहसीलदार मोहनलाल जैन ने भामाशाहों के सहयोग से दस जनों को राशन किट बांटा। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष हीरालाल मालव मौजूद थे।
Published on:
06 Apr 2020 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
