9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकास नगर की गलियों में पसरा सन्नाटा

शहर के विकास नगर की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। यहां प्रशासन ने जीरो मॉबिलिटी घोषित करने के बाद संक्रमित युवक के घर के आस-पास बेरिकेट लगा दिए।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 27, 2020

विकास नगर की गलियों में पसरा सन्नाटा

विकास नगर की गलियों में पसरा सन्नाटा

विकास नगर की गलियों में पसरा सन्नाटा
जिले में अब तक 14 पॉजिटिव केस सामने आ चुके
बूंदी. शहर के विकास नगर की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। यहां प्रशासन ने जीरो मॉबिलिटी घोषित करने के बाद संक्रमित युवक के घर के आस-पास बेरिकेट लगा दिए। शुक्रवार को किसी की आवाजाही नहीं होने की दी। पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। लोगों से पूरी पड़ताल की गई। चिकित्सा टीम ने विकास नगर में पहुंचकर आस-पास के क्षेत्र में स्क्रीनिंग की। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से अब लोगों की चिंता बढऩे लग गई। शुक्रवार को एक पॉजिटिव केस और मिला। जबकि 3474 सेंपल नेगिटिव मिले। नैनवां के भजनेरी गांव में पॉजिटिव केस सामने आया। जिले में अब तक कुल 14 पॉजिटिव केस सामने आ चुके। इनमें 10 केस पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके।
क्वॉरंटीन कर रखी युवती भी पॉजिटिव निकली
कोटा मेडिकल कॉलेज भेजा
नैनवां भण्डेड़ा. नैनवां के क्वॉरटीन सेंटर पर क्वॉरंटीन 21 वर्षीय युवती भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव निकली। क्वॉरंटीन कर रखी युवती के पॉजिटिव आने के बाद क्वॉरंटीन कर रखे लोगों में हडक़म्प मच गया। सुबह युवती के पॉजिटिव आने की सूचना के बाद चिकित्सा विभाग की टीमें क्वॉरंटीन क्षेत्र पर पहुंच गर्ई।
बीसीएमओ आशीष अग्रवाल, डॉ. लालचंद खटीक, डॉ. अनिता मीणा, डॉ. मोहनलाल मीणा, योगेन्द्र महावर, राजेश स्वामी व रामपाल सेन क्वॉरंटीन सेन्टर पहुंचे और युवती से उसके सम्पर्क में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। युवती को 108 एम्बुलेंस से कोटा मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। चिकित्सा विभाग के सूत्रों ने बताया कि युवती गांव के ही 29 अन्य लोगों के साथ क्वॉरंटीन सेन्टर पर क्वॉरंटीन थी। गुरुवार व शुक्रवार को मिली जांच रिपोर्र्ट में क्वॉरंटीन कर रखे 29 लोग नेगेटिव आ गए थे। क्वॉंरंटीन सेन्टर पर युवती के समपर्क में आने से इनके दोबारा सेम्पल लिए जाएंगे। सेम्पल की रिपोर्ट आने तक वापस क्वॉरंटीन कर दिया। जिनके सोमवार को दोबारा सेम्पल लिए जाएंगे।
बड़ीपड़ाप में सात जने किए होम क्वॉरंटीन
युवती का ननिहाल नैनवां से चार किमी दूर बड़ी पड़ाप में है। युवती की नानी बीमार होने से उसकी मां कुछ दिनों से बड़ीपडाप गांव आई हुई है। मां भी सम्पर्क में आने से चिकित्सा विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ीपड़ाव गांव पहुंचकर युवती की मां सहित उस परिवार के सात लोगों को होम क्वॉरंटीन करवाया है। जिनके भी सोमवार को सेम्पल लिए जाएंगे।
क्वॉरंटीन सेन्टर सैनेटाइज करवाया
क्वॉरंटीन कर रखी युवती के पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सा विभाग द्वारा नगरपालिका से पूरे ज्योतिबा फूले बालिका छात्रावास भवन में संचालित क्वॉरंटीन सेन्टर को सैनेटाइज करवाया है। पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वालों व प्रवासी लोगों के सेम्पल लिए जाने के बाद रिपोर्ट मिलने तक क्वॉरंटीन सेन्टर में ही रखा जाता है। कागजों में क्वॉरंटीन तो कर दिया जाता लेकिन उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जाता।
सम्पर्क में आने से मिला संक्रमण
बुधवार को उपखंड के देई थाना क्षेत्र के भजनेरी गांव में बुधवार को पॉजिटिव मिली 25 वर्षीय महिला व उसकी नौ माह की पुत्री के सम्पर्क में आई थी। शुक्रवार को पॉजिटिव आई युवती, बुधवार को पॉजिटिव मिली महिला की ननद ही है। भजनेरी गांव में कोरोना पॉजिटिव मिली 25 वर्षीय महिला व उसकी पुत्री के सम्पर्क में आए परिवार के 6 सदस्यों सहित भजनेरी गांव के तीस लोगों को नैनवां सीएचसी में स्क्रीनिंग कर सेम्पल लेने के बाद नैनवां में स्थित सरकारी क्वॉरंटीन सेंटर पर क्वॉरंटीन कर रखा था। इनमें 13 पुरुष व 17 महिलाएं शामिल हैं। गुरुवार को ही तीस लोगों में से 27 लोगों के सेम्पल जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। शेष तीन जनों की रिपोर्ट शुक्रवार को मिली। जिसमें युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो अन्य लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।