11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बासनी गिट्टी प्लांट पर 11 केवी लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

क्षेत्र के बासनी बॉर्डर पर हाइवे निर्माण कम्पनी के गिट्टी क्रेशर प्लांट पर बुधवार शाम करीब 7 बजे के लगभग डंपर खाली करते समय डम्पर प्लांट के ऊपर से निकल रही 11 केवी विद्युत लाइन के छू जाने से डम्पर चालक की मौके पर मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 18, 2021

बासनी गिट्टी प्लांट पर 11 केवी लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

बासनी गिट्टी प्लांट पर 11 केवी लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत

बासनी गिट्टी प्लांट पर 11 केवी लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक की मौत
पेच की बावड़ी. क्षेत्र के बासनी बॉर्डर पर हाइवे निर्माण कम्पनी के गिट्टी क्रेशर प्लांट पर बुधवार शाम करीब 7 बजे के लगभग डंपर खाली करते समय डम्पर प्लांट के ऊपर से निकल रही 11 केवी विद्युत लाइन के छू जाने से डम्पर चालक की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पेच की बावड़ी एसआई भैरूलाल व कांस्टेबल हंसराज गुर्जर पहुंचे। जानकारी के अनुसार डम्पर चालक परमेश्वर (40) पुत्र रामकुमार मीणा निवासी गुढ़ागोकुलपुरा प्लांट पर डम्पर खाली कर रहा था। तभी ऊपर से निकल रही 11 केवी विद्युत लाइन के छू जाने से वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही गुुढ़ा गोकुलपुुरा सरपंच प्रतिनिधि धर्ममराज राव, पेेेच की बावड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, कांग्रेस नेेेता बालूराम मीना सहित कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआवजा दिलाने की मांग की। घटनास्थल पर पुलिस उपाधीक्षक श्याम सुंदर विश्नोई व थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा भी पहुंचे व ग्रामीणों से समझाइश की। वहीं मौके पर प्लांट मालिक को बुलाया। मृतक परमेश्वर के 5 बेटियां व एक बेटा है।