
गुढा बांध पर 3.30 करोड़ से स्काडा का होगा निर्माण
गुढा बांध पर 3.30 करोड़ से स्काडा का होगा निर्माण
नियंत्रण कक्ष के निर्माण कार्य का काम शुरू
हाड़ौती के पहले डैम का हुआ चयन
हिण्डोली. हाड़ौती के सबसे बड़े मिट्टी के बांध पर पयर्वेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण सिस्टम अर्थात स्काडा का कार्य एक कंपनी ने शुरू कर दिया है। यहां पर दो मंजिले भवन में स्काडा सिस्टम स्थापित होगा जो बांध की सुरक्षा खतरे का समय-समय नजर रखेगा।
गुढा बांध पर विश्व बैंक द्वारा स्काडा लगाने का निर्णय लिया। जिसका टैंडर कोटा के एक इंटरेक्शन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म के हुआ है। जिससे फर्म ने दो मंजिला कक्ष का निर्माण शुरू करवा दिया है। निर्माण कार्य के बाद नियंत्रण कक्ष में मशीनरी लगाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। यह कार्य 1 वर्ष में पूर्ण होगा। उसके बाद 4 वर्ष तक कंपनी स्काडा की देखरेख व मरम्मत का जिम्मा उठाएगी। इसके बाद सिस्टम को विभाग संभालेगा।
स्काडा के तहत लगेंगेे यह उपकरण
जल संसाधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बांध के गेट के पास नियंत्रण कक्ष बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसकी नींव खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। डबल स्टोरी नियंत्रण कक्ष में 80 इंच की एलईडी स्थापित की जाएगी। जिसमें स्काडा सॉफ्टवेयर रहेगा। वहीं से गेटों का समय-समय पर ऑपरेशन होगा। हर एक गेट पर बुलेट कैमरा स्थापित किया जाएगा, जो एक ही दिशा में काम करेगा। बारिश के दौरान बुलेट कैमरा प्रत्येक गेट पर नजर रखेगा।
मुनादी का झंझट खत्म
बारिश में होने वाले गतिविधि की जानकारी नियंत्रण कक्ष में लगी एलईडी पर रहेगी। जिससे हर गतिविधि पर नजर रह सके। इसके अलावा गेट खोलने के दौरान मुनादी का झंझट नहीं रहेगा। इसके लिए नदी के नीचे लेवल पर दो प्रमुख स्थानों पर अलार्म स्टेशन तैयार किए जाएंगे। जहां पर अलार्म मशीनें सेट की जाएगी, ताकि नदी से पानी छोडऩे से पहले तेज आवाज में अलार्म बजेगा एवं नदी किनारे रहने वाले लोग सचेत होकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे। सूत्रों के अनुसार यह सिस्टम हाड़ौती के पहले डैम पर स्थापित हो रहा है। सूत्रों की मानें तो इस प्रोजेक्ट में तीन करोड़ 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जो 2021 तक पूर्ण होना है।
गुढाबांध के गेटों के पास स्काडा नियंत्रण कक्ष की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। कंपनी द्वारा यहां पर कार्य शुरू होने से बारिश में आने वाली हर समस्या से निपटा जाएगा । सिस्टम स्वचलित मशीन से ऑपरेट होगा।
जम्मू जैन, सहायक अभियंता गुढा बांध
Published on:
03 Dec 2020 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
