12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल की भूमि पर चला पीला पंजा

कस्बे के नव क्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित भूमि में हो रहे अतिक्रमण को नैनवां उपखंड अधिकारी व तहसीलदार की मौजूदगी में हटाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 14, 2021

अस्पताल की भूमि पर चला पीला पंजा

अस्पताल की भूमि पर चला पीला पंजा

अस्पताल की भूमि पर चला पीला पंजा
आशियाना टूटने के बाद बिलख पड़े कई लोग
जजावर. कस्बे के नव क्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित भूमि में हो रहे अतिक्रमण को नैनवां उपखंड अधिकारी व तहसीलदार की मौजूदगी में हटाया गया।
जानकारी के अनुसार जो आवंटित भूमि खसरा संख्या 2027 रकबा 4-11 बीघा जिसका सीमाज्ञान 23 जून को किया जा चुका था। मंगलवार को आवंटित भूमि को फिर से चिह्नित कर अतिक्रमण हटाया गया। यहां मौजूद पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने समझाइश कर एक महिला को शांत कराया। तहसीलदार ने बताया कि इस दौरान अतिक्रमी की ओर से 6 जुलाई को रात्रि में आवंटित भूमि पर ईंटों से चिनाई कर टीनशेड डालकर तैयार किया गया अस्थाई अतिक्रमण व चबूतरे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दिया। हालांकि यहां आशियाना टूटने के बाद कई लोग रोते बिलखते हुए नजर आए। इस दौरान नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम, तहसीलदार अमितेश मीणा, कानूनगो दिनेश शृंगी, जजावर पटवारी बलवीर सिंह चौधरी, सीसोला पटवारी मायाराम मीणा, जजावर अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ.इरफान, एएसआई देवलाल के साथ नैनवां पुलिस मौजूद थी।