12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नमाना-बूंदी मार्ग पर आधे घंटे बंद रहा आवागमन

मस्टररोल बंद होने की अफवाह को चलते बुधवार को नरेगा श्रमिकों ने नमाना बूंदी मार्ग पर करीब आधे घंटे तक रास्ता अवरुद्ध कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 16, 2020

नमाना-बूंदी मार्ग पर आधे घंटे बंद रहा आवागमन

नमाना-बूंदी मार्ग पर आधे घंटे बंद रहा आवागमन

नमाना-बूंदी मार्ग पर आधे घंटे बंद रहा आवागमन
नमाना. मस्टररोल बंद होने की अफवाह को चलते बुधवार को नरेगा श्रमिकों ने नमाना बूंदी मार्ग पर करीब आधे घंटे तक रास्ता अवरुद्ध कर दिया। बाद में पंचायत सचिव द्वारा नरेगा श्रमिकों को समझाकर रास्ता बहाल कराया। हुआ यूं कि नमाना रोड पर चरागाह भूमि पर काम कर रहे 400 मनरेगा श्रमिक कार्य कर दोपहर को अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच किसी ने कार्य की मस्टररोल बंद होने की बात कह दी। जिससे श्रमिक उखड़ गए व नमाना बूंदी मार्ग पर बरूंधन तिराहे के पास रास्ता अवरुद्ध कर दिया व नए कार्य की मस्टररोल जारी करने की मांग करने लगे। मांग को लेकर करीब 200 महिलाएं सडक़ के बीचों बीच बैठ गई व उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जाम की सूचना पर नमाना पुलिस मौके पर पहुंची व श्रमिकों से समझाइश की। इस बीच पुलिस ने पंचायत प्रशासन को नरेगा श्रमिकों द्वारा जाम हटाने की बात कही। पंचायत सचिव ने मौके पर सहायक सचिव को भेजा व नई मस्टररोल जारी होने की बात कही। सहायक सचिव ने कहा कि नमाना रोड पर स्थित चरागाह भूमि की मस्टररोल अब बंद हो गई है। इसकी एवज में नई मस्टररोल सोधिया की झोपडिय़ां स्थित चरागाह भूमि पर 400 श्रमिकों की जारी होगी। उस पर सभी श्रमिकों को काम पर लगाया जाएगा।
एक मेट द्वारा श्रमिकों को मस्टररोल बंद होने की झूठी जानकारी दे दी। जिससे श्रमिक उखड़ गए। इसके चलते श्रमिकों ने नमाना बूंदी मार्ग पर जाम लगा दिया। गलत जानकारी देने वाले के खिलाफ पंचायत प्रशासन कार्रवाई करेगा।
मुझिफ अंसारी, पदेन सचिव, नमाना