
सुबह विवाह समारोह के लिए निकले, मिली चोरी की सूचना
सुबह विवाह समारोह के लिए निकले, मिली चोरी की सूचना
बूंदी. शहर के नैनवां रोड सुभाष नगर कॉलोनी में एक सूने मकान में चोर हाथ साफ कर गए। यहां चोर दीवार के रास्ते के सहारे घर के अंदर घुसे और ताला तोडकऱ आलमारी में रखे आभूषण चुरा ले गए। पीडि़त ने सदर थाने में चोरी की रिपोर्ट सौंपी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनवां रोड सुभाष नगर कॉलोनी में पीडि़त बृजबिहारी शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को अपने पुत्र व पुत्री के साथ सुबह के करीब 10 बजे पारिवारिक विवाह समारोह में कोटा गए हुए थे। पीछे से मकान सूना था। दोपहर के करीब 3 बजे पड़ोसी ने घर में चोरी होने की सूचना दी। इस पर बूंदी लौटे। चोरको मेन गेट की दीवार की खुली जगह से कूदकर जाते हुए गली से गुजर रहे कुछ विद्यार्थियों ने देख लिया था। मुख्यद्वार का ताला लगा हुआ था, अंदर वाले प्रवेश द्वार का इंटर लॉक टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों व हॉल का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर एक सोने की नथ, तीन सोने की अंगुठियां, एक सोने का टिकला, चांदी की चूड़ी, एक दस ग्राम चांदी का सिक्का, 30 हजार कीमत का टेबलेट आदि चुरा ले गए। इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी।
हाउसिंग बोर्ड में टूटे ताले
इधर, बूंदी के ही जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड में भी एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। पड़ोस में रहने वाले लोगों को मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। जिसकी सूचना मकान मालिक को दी। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि मकान अशोक कुमार शर्मा का है। वह परिवार के लोगों के साथ राजस्थान के बाहर विवाह समारोह में गए हुए है। मकान के ताले टूटे होने की सूचना दे दी। मकान में क्या चोरी हुआ यह उनके आने पर मालूम होगा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Published on:
12 Dec 2020 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
