8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड डम्पर, सडक़ें हो रही क्षतिग्रस्त

बरड़ क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड़ क्रेशर गिट्टी डम्परों के परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। ओवरलोड क्रेशर गिट्टी के डम्पर हाइवे पर गिट्टी गिराते हुए निकल रहे है।

Google source verification

डाबी. बरड़ क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड़ क्रेशर गिट्टी डम्परों के परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। ओवरलोड क्रेशर गिट्टी के डम्पर हाइवे पर गिट्टी गिराते हुए निकल रहे है। परिवहन विभाग के उडऩ दस्ते द्वारा नियमित निगरानी नहीं होने के कारण ओवरलोड़ डम्परों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाइवे पर फैली गिट्टी से क्षेत्रवासी भी खासे परेशान है। कई चौपहिया वाहनों के शीशे दरक चुके है। मोटरसाइकिल सवार भी फिसलकर गिरने से घायल हो रहे है। क्षेत्रवासियों ने भी इस समस्या को लेकर आवाज उठाई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करवाया। प्रशासन ने फोरी कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। प्रशासन की अनदेखी आम आदमियों को भारी पड़ रही है।

क्रेशर संचालकों ने निकाला नया पैंतरा
क्रेशर संचालकों ने ओवरलोड डम्परों पर विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए अब दिन के जगह रात को ओवरलोड़ डम्पर निकलना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में रात को ओवरलोड़ डम्पर बिना तिरपाल डाले सडक़ पर गिट्टी गिराते हुए निकल रहे है। वहीं दिन में कुछ ओवरलोड़ डम्पर तिरपाल डालकर निकल रहे है।

ओवरलोड क्रेशर गिट्टी डम्परों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई निर्दोष लोगों की जान भी जा चुकी है, कई घायल हो चुके है। प्रशासन मामले को गंभीरता से ले, नहीं तो सडक़ों पर उतरकर जनआंदोलन किया जाएगा।
नारू बंजारा, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

मीङ्क्षटग के दौरान आरटीओ व डीटीओ को जरूरत होने पर पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाने के लिए कह रखा है।
जय यादव, पुलिस अधीक्षक बून्दी

सडक़ पर पड़ी गिट्टी से दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। चौपहिया वाहनों को भी गिट्टी लगने का खतरा बना रहता है।
अर्पित भाट, भाजपा युवा मोर्चा डाबी मण्डल अध्यक्ष