10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते महिला की मौत, परिजन बोले लगा दिया खाली ऑक्सीजन सिलेण्डर

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते शनिवार रात को एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साएं परिजन भाजपा नेता गौरव शर्मा के साथ आईसीयू में धरने पर बैठ गए।

Google source verification

बूंदी. अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते शनिवार रात को एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साएं परिजन भाजपा नेता गौरव शर्मा के साथ आईसीयू में धरने पर बैठ गए। हुआ यंू कि गुरुनानक कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कोर (६१) पत्नी मंगल सिंह की दिन में अचानक तबीयत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तब महिला ऑक्सीजन पर थी और परिजनों ने आईसीयू में भर्ती कराया दिया।

महिला को चिकित्सक के कहे अनुसार सिटी स्कैन कराने के लिए ले जाने लगे तो आक्सीजन सिलेंडर की जरुरत पड़ी तो स्टॉफ ने महिला को खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगा दिया। जबकि परिजनों द्वारा नर्सिंग स्टाफ को खाली सिलेण्डर के बारे में बताया गया था। थोड़ी दूर ले जाते ही महिला की मौत हो गई।

परिजनों को पता चला कि सिलेंडर खाली लगा दिया तो विरोध शुरु कर दिया। सूूचना पर गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लग गए। और आईसीयू में धरने पर बैठ गए और आईसीयू इंचार्ज को एपीओ करने की मांग की। करीब पौने दस बजे धरनार्थी आईसीयू छोड़ कर ट्रोमा वार्ड में धरने पर बैठ गए। अस्पताल में धरने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाइश का प्रयास करने लगी, लेकिन आक्रोशित लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए है। इस दौरान मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, नीरज राजानी आदि लोग मौजूद रहे।

चिकित्सकों ने किया काम का बहिष्कार
परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद अस्पताल से चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ बाहर आ गया। एवं काम का बहिष्कार कर दिया। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रही। वार्डों में भर्ती मरीज भगवान भरोसे रहे। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने कहा कि खाली आक्सीजन सिलेण्डर लगाने का आरोप गलत है। पोस्टमार्टम होने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

एक घंटे बाद पहुंचे अधिकारी
जिला अस्पताल में हंगामे व धरने के एक घंटे बाद उपखण्ड अधिकारी सोहन लाल मौके पर पहुंचे। जबकि अस्पताल से आधा किमी के दायरे में जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास बने हुए है। वहीं मरीजों को उपचार नहीं मिलने पर वह अधिकारियों व चिकित्सकों को कोसते नजर आए।

मुआवजा नहीं, कार्रवाई चाहिए
उपखण्ड अधिकारी सोहन लाल ने चिकित्सकों के बाद मृतका के परिजनों से बात की। इस पर परिजनों ने कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं चाहिए। उन्हें केवल कार्रवाई चाहिए। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि लिखित में दे दो। कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस पर भी परिजन शांत नहीं हुए। बाद में परिजनों ने आईसीयू स्टाफ को जांच जारी रहने तक एपीओ करने एवं जांच में दोषी पाए जाने पर निलम्बित करने की मांग की।