15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यू लुक में नजर आएंगे जवानों व पुलिस अधिकारियोंं के पुराने आवास

साठ के दशक में बने पुराने पुलिस आवासों व प्रशासनिक केम्पस में स्थित भवनों को नया लुक मिलेगा।

2 min read
Google source verification
न्यू लुक में नजर आएंगे जवानों व पुलिस अधिकारियोंं के पुराने आवास

न्यू लुक में नजर आएंगे जवानों व पुलिस अधिकारियोंं के पुराने आवास

नैनवां. साठ के दशक में बने पुराने पुलिस आवासों व प्रशासनिक केम्पस में स्थित भवनों को नया लुक मिलेगा। पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराए बजट से सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इनके संवारने का कार्य शुरू करवा दिया। दशा सुधारने के लिए पुलिस विभाग ने 33 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई है। इस राशि से नैनवां व देई थानों के पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के आवासों व प्रशासनिक केम्पस के कमरों की दशा सुधारी जाएगी। थानों में भवन विस्तार व आवासों के लिए नए कमरे तो बनाते गए, लेकिन पुरानों की मरम्मत पर राशि उपलब्ध नहीं हो पाती थी। पुलिस वेलफेयर के तहत अब इनको संवारने के लिए बजट मिल पाया है। निर्माण विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह दशक पूर्व बने नैनवां व देई थानों के पुलिस कर्मियों के क्वाटर्स व कमरों, भवनों को मरम्मत की दरकार थी। जिसका पहले तकमीना तैयार करवाया गया। साठ वर्षों से मरम्मत नहीं हो पाने से पुलिस के जवानों को क्षतिग्रस्त आवासों में ही रहना पड़ रहा था। आवासों की स्थिति यह हो रही है कि किसी छत उखडऩे से थोड़ी सी बरसात में ही टपकना शुरू हो जाती है तो कपड़े टांगने के लिए कील टोकने के साथ ही दीवारों का प्लास्टर नीचे आ जाता है। फर्श उखड़ चुके थे। सुविधा घरों की दशा खराब है। कमरों की खिड़कियां व किवाड़ तक टूट चुके हैं। तकमीना के आधार पर ही पुलिस विभाग ने निर्माण विभाग को यह राशि उपलब्ध कराई है।

यह चल रहा कार्य
नैनवां थाना परिसर में पुलिस जवानों के रहने के लिए बने सात पुराने क्वाटर्स की मरम्मत के लिए दस लाख 30 हजार रुपए, थानाधिकारी के आवास के लिए दो लाख 17 हजार रुपए, देई थाना परिसर में पुलिस जवानों के लिए बने पुराने आवासों व थानाधिकारी के आवास की मरम्मत के लिए साढ़े आठ लाख रुपए, व देई थाने के प्रशासनिक केम्पस के क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत के लिए 11 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत है। इस राशि से पुराने फर्श को उखडकऱ कोटा स्टोन लगाया जा रहा है। दीवारों पर उखड़े प्लास्टर को हटाकर नया प्लास्टर करवाया जा रहा है। शौचालयों व स्नानघरोंं का फर्श हटाकर टाइल्स लगाई जाएगी। खिड़कियों व दरवाजों पर भी नए गेट लगाए जा रहे है। छतों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद रंग-रोगन भी करा कर नया लुक दिया जाएगा।

एक माह में पूरा हो जाएगा कार्य
सार्वजनिक निर्माण विभाग नैनवां के सहायक अभियंता हेमराज चौधरी ने बताया कि पुलिस विभाग से 33 लाख रुपए का बजट प्राप्त हुआ था। बजट प्राप्त होते ही तकमीना तैयार करवा कर निविदा प्रक्रिया करवाने के बाद कार्यादेश के बाद कार्य शुरू करवा दिया था। अभी कार्य प्रगति पर है। एक माह कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।