बूंदी. जिले में शनिवार को बूंदी शहर सहित कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। सुबह लोगों की नींद खुलने के साथ ही बरसात का दौर शुरू हुआ जो नौ बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा।
सडक़ों पर पानी जमा हो गया। सुबह- सुबह अभिभावकों व ऑटो चालकों को बच्चों को स्कूल में ले जाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। नालों की गंदगी सडक़ों पर आकर जमा हो गई। इसी प्रकार नोताड़ा, कापरेन, करवर, रामगंजबालाजी, डाबी, बरूंधन, भंडेड़ा सहित कई जगहों पर भी तेज बारिश होने से किसान खुश नजर आए। सुबह आठ बजे तक बूंदी 15, के.पाटन में 2, इन्द्रगढ़ में 9, नैनवां में 3, हिण्डोली में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।