बूंदी. जिले में मंगलवार को भी मौसम ने करवट बदली। गांवों व कस्बों में सुबह के समय बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई। बूंदी शहर में सुबह के समय तेज हवाएं चली। उसके बाद काली घटाएं छा गई। कुछ देर बाद में रिमझिम बारिश हुई। ऐसे में मौसम सुहावना हो गया। करीब बारह बजे फिर से धूप निकल आई। वहीं नैनवां, रामगंजबालाजी, बरूंधन, देई, केशवरायपाटन, करवर में भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
भण्डेड़ा. कस्बा क्षेत्र में दस बजे अचानक बदला मौसम का मिजाज धूलभरी हवाए चलना हुई शुरू आसमान में कालीघटाए चढ रही हवा के चलने के साथ ही बदली मौसम ने भी करवट रिमझिम बारिश हुई।
देई. कस्बे में मंगलवार को सुबह दस बजे तेज़ हवा चलने के बाद बरसात हुई। जिससे सडको पर पानी बह निकला। बरसात से मोसम में ठंडक होने से इंसानों के साथ जानवर भी बरसात से बचाव करते नजर आये।
नोताडा. कस्बे सहित क्षेत्र में मोसम का मिजाज बदला , आसमान में काली घटा छाने के साथ ही तेज अंधड़ का दौर जारी।हल्की बूंदाबांदी भी होने से मौसम सावन जैसा आ रहा नजर
खटकड़।कस्बे सहित क्षेत्र में मौसम बदला। सुबह 10 बजे तेज हवा के साथ हल्की बरसात हुई।