ज्येष्ठ माह में सावन सी बरसात नेे लोगों को चौंकाया
बूंदी. जिले में बदले मौसम के मिजाज के चलते रविवार सुबह कई जगह बरसात हुई। बूंदी शहर में सुबह के समय ठण्डी हवा चली तो गर्मी झूमंतर हो गई। कुछ देर बाद काली घटाए छाई और मेघ गर्जना के साथ बीस मिनट हलकी बारिश हुई। सडक़ों पर पानी बह निकला। वहीं नैनवां, हिण्डोली में एक घंटा झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इसी प्रकार कापरेन, नोताड़ा, बरूधन, रामगंजबालाजी, नमाना बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कई दशकों बाद देखा बुजुर्गों ने ऐसा मौसम
हिण्डोली. कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव में रविवार सुबह कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया ।यहां पर जेठ के महीने में सावन जैसा मौसम महसूस हो रहा था। जिससे किसान भी काफी पेशोपेश में है। सुबह से हुई बारिश का पानी सडक़ों व खेतों पर बह निकला वही 1 घंटे से अधिक समय तक रिमझिम बारिश का दौर चला ।आसमान पर काले बादल छाए रहे और लोगों की गर्जना होती रही। वही सेक्टर के किसानों ने बताया कि रोहिणी तप रही है। ऐसे में बारिश होना ।ऐसा मौसम कई दशकों से नहीं देखा।