23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: दहेलवालजी मेले में एक शाम कौमी एकता के नाम कव्वाली मुकाबले का हुआ आयोजन

नैनवां में चल रहे दहेलवालजी मेले में शुक्रवार रात को एक शाम कौमी एकता के नाम कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 24, 2022

video: दहेलवालजी मेले में एक शाम कौमी एकता के नाम कव्वाली मुकाबले का हुआ आयोजन
नैनवां. नैनवां में चल रहे दहेलवालजी मेले में शुक्रवार रात को एक शाम कौमी एकता के नाम कव्वाली मुकाबले का आयोजन हुआ। कव्वाली मुकाबले में मशहूर कव्वाल दिल्ली की गीता चिश्ती ने अपने शायराना अंदाज में अपनी नज्मों से मोहा तो गुजरात के कव्वाल छोटे चांद कादरी ने देश भक्ति एवं भाईचारे का पैगाम देते हुए कव्वालियां पेश की जिसे लोगों ने खूब सराहा।

कव्वाल छोटा कादरी ने सरहद पर शहीदों के नाम कव्वाली पेश की मेरी जान जाए वतन के लिए…, सरहद पर वतन के लिए अपना खून बहाया तुझको शहादत मिले…, सरहद पर शहीदों के सम्मान में कव्वाली पेश कर माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मैं तो सरकार के सदके में चला जाऊंगा, मेरे महबूब मुझे, मिल गया मिल गया बेवफा यार मिल गया गजल की नज्में भी पेश की।

कव्वाल गीता चिश्ती ने साथ गुजरे लम्हों का कुछ करार बाकी है बेवफा की बातों पर इकरार बाकी है…,खुशबू जो महकती है हर तरफ मोहब्बत की, प्यार की दिल में बहार बाकी है….,मोहब्बत तो कर तो लेते निभाना भूल जाते है, गजल की नज्मों को सुनाया तो दर्शक दीर्घा तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठी। बाद में दोनों कव्वालो में मुकाबला शुरू हुआ। लोगों की फरमाइश पर कव्वालियां सुनाते रहे। तीन बजे तक कार्यक्रम चला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक योगेश चौधरी,अध्यक्षता अंजुमन कमेटी के सदर इनायत हुसैन ने की। मेला संयोजक नबील अंसारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई, उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, पार्षद अमृतराज मीणा, मोहम्मद सलीम पठान, शहनाज बानो आदि ने अतिथियों व कव्वालों का स्वागत किया।