
लाखेरी रेलवे स्टेशन शटिंग यार्ड। फोटो- पत्रिका
लाखेरी। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में शंटिंग प्रक्रिया के दौरान रविवार शाम को एक मालगाड़ी के तीन खाली बीसीएन वैगन पटरी से उतर गए। अचानक हुई घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। घटना स्टेशन यार्ड की लाइन संख्या-8 पर उस समय हुई, जब मालगाड़ी एसीसी सीमेंट संयंत्र की ओर बढ़ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शंटिंग के दौरान अचानक झटका महसूस हुआ और देखते ही देखते तीन डिब्बे ट्रैक से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी व तकनीकी दल तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना मुख्य रेलमार्ग पर नहीं, बल्कि यार्ड क्षेत्र में हुई, जिससे यात्री ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
स्टेशन पर रेल यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। डिब्बे खाली होने से जनहानि अथवा किसी बड़े नुकसान की स्थिति भी नहीं बनी। पटरी से उतरे वैगन को पुनः ट्रैक पर चढ़ाने के लिए देर रात तक तकनीकी अभियान चलाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा शंटिंग प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं की समीक्षा भी की जाएगी।
Published on:
22 Feb 2026 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
