15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन क्षेत्र में मिले विशेष पैकैज,जैतसागर झील हो कमल जड़ो से मुक्त-video

प्रदेश की भाजपा सरकार आगामी दिनों में पहला बजट पेश करेेगी। बजट से बूंदी जिले को काफी उम्मीदें है। लोगों से हुई परिचर्चा में पर्यटन को विशेष पैकेज देने के साथ युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, बूंदी बस स्टैंड के विस्तार और बसों की संख्या बढ़ाने,जैतसागर झील को कमल जड़ो से मुक्ति दिलाने सहित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिक्रियाएं रखी।
3 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 05, 2024

पर्यटन क्षेत्र में मिले विशेष पैकैज,जैतसागर झील हो कमल जड़ो से मुक्त-video

पर्यटन क्षेत्र में मिले विशेष पैकैज,जैतसागर झील हो कमल जड़ो से मुक्त-video

पर्यटन क्षेत्र में मिले विशेष पैकैज,जैतसागर झील हो कमल जड़ो से मुक्त-video
बूंदी. प्रदेश की भाजपा सरकार आगामी दिनों में पहला बजट पेश करेेगी। बजट से बूंदी जिले को काफी उम्मीदें है। लोगों से हुई परिचर्चा में पर्यटन को विशेष पैकेज देने के साथ युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, बूंदी बस स्टैंड के विस्तार और बसों की संख्या बढ़ाने,जैतसागर झील को कमल जड़ो से मुक्ति दिलाने सहित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की सुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रतिक्रियाएं रखी। आमजन ने कहा कि बजट में सरकार सभी वर्गों के का ध्यान रखते हुए घोषणा करनी चाहिए। रविवार को राजस्थान पत्रिका ने आमजन से बातचीत कर राज्य बजट से उनकी उम्मीदों के बारे में जाना। प्रस्तुत लोगों से राय...।

स्टेशनरी पर वैट कम किया जाए। सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गरीब बच्चों के कल्याण के लिए बजट देना चाहिए। जिले में उद्योगों को खोला जाए,ताकि बेरोजगारों की रोजगार की तलाश समाप्त हो और आय के साधन उपलब्ध हो सके। अस्पताल में नई तकनीकी की सुविधा मिले,इसके लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।
हिम्मत जैन, व्यापारी

सरकार को भेदभाव नहीं कर सभी को सब्सिडी देनी चाहिए। राज्य सरकार से अपने पहले बजट में उम्मीद है कि हर वर्ग का ध्यान रखा जाए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसी योजना सरकार को लानी चाहिए। राजनीति से प्रेरित होकर कोई भी फैसले नहीं होने चाहिए।
रूकमणी सोनी,गृहिणी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने के साथ टैक्स में राहत दी जाए। युवाओं के लिए नए उद्योग खोले जाए,ताकि रोजगार की तलाश खत्म हो। अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार हो।
अमित सोमाणी

रामगढ़ विषधारी सेंचूरी में ध्यान देने की जरूरत है। विकास की आपार संभावनाएं है। मीरा साहब और टाइगर हिल में आए दिन जानवरों की गतिविधियां रहती है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यहां ताराबंदी करानी चाहिए।
मुबारक हुसैन

सरकार को आम आदमी से जुड़ी चीजों पर भी टैक्ट कम करना चाहिए। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पैकेज दिया जाए। बस स्टैंड का विस्तार हो और बूंदी से अयोध्या के लिए बस चलाई जाए।
कृष्ण बिहारी रावल

सरकार द्वारा जो 80 वर्ष की उम्र में जो नि:शुल्क सहायता दी जाती है उसको कम करते हुए 70 वर्ष करना चाहिए। ताकि सरकारी योजना का लाभ मिल सके। साथ ही आवारा मवेशियों से शहर मुक्त होना चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
प्रहलाद गुप्ता

राज्य बजट से बूंदी जिले के निर्धन, युवा,महिलाओं, किसानों,मध्यम श्रेणी और अन्य सभी को उम्मीद है कि सभी वर्गों के लिए कुछ अच्छी घोषणाएं जरूर आएगी। खासतौर पर बूंदी जिले में पर्यटन और सौंदर्य करण,सडक़ निर्माण पर बजट मिले। साथ ही आम जनता को इस बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिले। चिकित्सा के लिए भी बूंदी जिले में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए बजट की आवश्यकता है। साथ ही शिक्षा में भी नई नीतियां लागू होनी चाहिए।
अनिता हरसोरा,गृहिणी,

बूंदी जिले को बजट से काफी उम्मीदें है। सरकार इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखे। साथ ही उद्योग की दृष्टि से पर्यटन के लिए विशेष पैकेज मिले,जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। बूंदी रोडवेज बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड के रूप में बनाया जाए। साथ ही छोटीकाशी की एतिहासिक कुंड-बावड़ी,झील की साफ-सफाई कर इसके विकास पर बजट दिया जाए। चावल उद्योग को भी प्रोत्साहन दिया जाए।
मनमोहन अजमेरा,समाजसेवी

बूंदी जिले में पर्यटन की आपार सभावनाएं है। अगर जिले को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाता है और सरकार इस दृष्टिकोण से उचित बजट के माध्यम से पर्यटक स्थलों का विकास करती है तो निश्चित रूप से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में हजारों परिवारों को रोजगार उपलब्ध हो सकता है। बूंदी राजस्थान का नंबर वन पर्यटन क्षेत्र घोषित हो सकता है। हजारों युवाओं को बेरोजगारी के श्राप से मुक्ति मिल सकती है। पहले बजट से बूंदी को काफी उम्मीदें है।
मुकेश जैन, उपाध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी बूंदी