15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में काम कर रहे बागवान

नगर परिषद क्षेत्र में बगीचों की सारसंभाल करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए बागवान काफी समय से अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में सेवाएं दे रहे है। ऐसे में बगीचे भगवान भरोसे है। लावारिस हुए बगीचे समाजकंटकों की शरण स्थली बच चुके है। इसके चलते लोगों की आवाजाही भी घट गई है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 23, 2024

अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में काम कर रहे बागवान

अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में काम कर रहे बागवान

अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में काम कर रहे बागवान
बूंदी. नगर परिषद क्षेत्र में बगीचों की सारसंभाल करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए बागवान काफी समय से अधिकारियों के आवास व कार्यालयों में सेवाएं दे रहे है। ऐसे में बगीचे भगवान भरोसे है। लावारिस हुए बगीचे समाजकंटकों की शरण स्थली बच चुके है। इसके चलते लोगों की आवाजाही भी घट गई है।

नगर परिषद के अनुसार शहर में टेरेस गार्डन प्रथम व द्वितीय, आजाद पार्क, स्मृति कुंज, नवल सागर पार्क, हाउसिंग बोर्ड पार्क, शिव मंदिर विकास नगर पार्क, टंकी वाला पार्क, आरएनटी पार्क है। इनकी देखरेख के लिए निकाय की ओर से नौ बागवान नियुक्त है एवं इनकी सहायता के लिए दस ठेकाकर्मी भी लगे हुए है, फिर भी शहर के पार्क दिन पर दिन उजड़ रहे है।हालत यह है कि नगर परिषद एवं नवल सागर पार्क में घास ही गायब हो गई है, जबकि नवल सागर पार्क सुबह के समय प्रात: भ्रमण करने वाले लोगों को भरा रहता था। वहीं टेरिस गार्डन अपनी खुबसूरती के लिए कोटा में भी पहचान रखता था। यहां अब पौधे भी सूख चुके है।

दीवारें टूटी, हरियाली गायब
नगर परिषद के सामने स्थित आजाद पार्क में दिन भर में सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। पार्क की काफी समय से दीवार टूटी हुई है। ऐसे में लोगों ने पार्क को शौचालय के रूप में भी उपयोग लेने लगे है। झूले क्षतिग्रस्त हुए काफी समय हो चुका है। कई जगह से घास सूख चुकी है। यहां लोगों के लिए पेयजल सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

वेतन परिषद से, सेवा कार्यालयों में
जानकारी अनुसार बागवान शम्भूदयाल जिला कलक्टर आवास, गुलाम मोहम्मद अतिरिक्त जिला कलक्टर आवास, धन्ना लाल सैनी नगर परिषद गार्डन, नवल किशोर नगर परिषद गार्डन, कल्याण मल टेरिस गार्डन, भगवान पुरानी तहसील स्थित चुनाव भण्डार कार्यालय, सत्यनारायण कलक्ट्रेट चुनाव शाखा, कन्हैयालाल स्मृति कुंज एवं हलिम टंकी पार्क विकास नगर में कार्य कर रहे है।ऐसे में शहर के कई बगीचों का कोई रखवाला नहीं है।

शहर के पार्क के लिए काफी समय से बजट नहीं मिला है। एक पार्क में आठ-आठ घंटे के अनुसार तीन बागवान होना आवश्यक है। कई स्थानों पर बोरिंग की सुविधा नहीं होने से पौधे सूख रहे है। सभापति व आयुक्त को स्थिति से अवगत करवाया हुआ है।
नरेन्द्र नाथावत, पार्क प्रभारी, नगर परिषद, बूंदी