अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त-video
नोताडा. उपवन संरक्षक व क्षैत्रिय वन अधिकारी रेंज केशवरायपाटन के निर्देशानुसार रविवार शाम को देईखेडा वन नाका फोरेस्टर मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर चम्बल नदी का दौरा किया।
इस दौरान बसवाड़ा के नजदीक चम्बल नदी पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए नजर आया। जिसका पीछा किया तो ड्राइवर ट्रैक्टर को छोडकऱ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद टीम ने बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया।
जिसे सुरक्षा की दृष्टि से गेंता नाका पर ले जाकर खड़ा करवा दिया गया। भारद्वाज ने बताया की पकड़े गए ट्रैक्टर पर वन अपराध एवं अवैध खनन की धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी गई है। अवैध खनन पर अब जीरों टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इस दौरान टीम में वनरक्षक बबलू चौधरी, फूलचंद, शुभम बैरागी, सियाराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।