13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

जिला कलक्टर ने बूथ व खरीद केंद्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश-video

जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने मंगलवार देर शाम को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया और खामियां नजर आने पर सबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 13, 2024

जिला कलक्टर ने बूथ व खरीद केंद्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश-video
कापरेन. जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने मंगलवार देर शाम को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया और खामियां नजर आने पर सबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलक्टर देर शाम को साढ़े पांच बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। यहा बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बाद में जिला कलक्टर हायर सेकण्डरी स्कूल पहुंचे और यहां के दोनों बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान बालिका विद्यालय में जगह की कमी को देखते हुए बूथ केंद्र की संख्या कम करने और हायर सेकंडरी स्कूल में बूथ केंद्र बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि यही व्यवस्था देखने के लिए आये हैं और परिसर का निरीक्षण कर सारी व्यवस्था देखी गई है।

इसके बाद जिला कलक्टर ने सरकार द्वारा एमएसपी पर गेहूं, चना व सरसों की खरीद को लेकर कापरेन कृषि उपज मंडी परिसर का निरीक्षण किया और खरीद केंद्र संचालन को व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली गई।किसानों की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने मौके पर ही राजफैड के कर्मचारियों से बात कर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए साइड चालू रखने और अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने के लिए दिशा निर्देश दिए।