13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र 240 फोटो ट्रेप कैमरों की जद में

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर वन क्षेत्र की अब फोटो ट्रेप कैमरों से निगरानी की शुरुआत हो गई है। विभाग ने वनकर्मियों को प्रशिक्षण देकर 240 कैमरों से वन्यजीवों के अधिक विचरण वाले जंगलों में कैमरे लगाकर नियमित मॉनीटरिंग शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 06, 2024

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र 240 फोटो ट्रेप कैमरों की जद में

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र 240 फोटो ट्रेप कैमरों की जद में

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र 240 फोटो ट्रेप कैमरों की जद में
बूंदी. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर वन क्षेत्र की अब फोटो ट्रेप कैमरों से निगरानी की शुरुआत हो गई है। विभाग ने वनकर्मियों को प्रशिक्षण देकर 240 कैमरों से वन्यजीवों के अधिक विचरण वाले जंगलों में कैमरे लगाकर नियमित मॉनीटरिंग शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार टाइगर रिजर्व बनने के साथ ही विभाग बाघ सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर सतर्क होकर कार्य कर रहा है। टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में विभाग ने तीन महीने पहले 200 नए कैमरे खरीदे है तथा नियमित रूप से उनका उपयोग भी शुरू कर दिया है।

इसी प्रकार रामगढ अभयारण्य क्षेत्र से बाहर के जंगलों में भी बफर जोन के लिए 40 नए कैमरे खरीदे हैं, जिनको मंगलवार से हिण्डोली, डाबी व बूंदी रेंज में देकर वन्यजीव अधिकता वाले क्षेत्रों में लगाने के निर्देश जारी कर दिए है। जंगल में फोटो ट्रेप कैमरों से निगरानी से वन्यजीवों की वास्तविक संख्या की जानकारी सामने आने के साथ साथ वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

वन क्षेत्र की हिण्डोली व बूंदी रेंज में विभाग ने 30 कैमरे कालदां व इसके आसपास के जंगलों में वन्यजीवों की निगरानी के लिए लगाने का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार डाबी व बरड़ क्षेत्र की निगरानी के लिए भी 10 कैमरे जारी किए गए हैं।

टाइगर रिजर्व में फोटोट्रेप कैमरों से नियमित निगरानी शुरू हो गई है और इसके अच्छे परिणाम भी आए है। स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है और इनका नियमित उपयोग किया जा रहा है।
संजीव शर्मा, उपवन संरक्षक एवं उपक्षेत्र निदेशक, कोर रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, बूंदी

देवझर महादेव से भीमलत तक के वन क्षेत्र में कई प्रजाति के वन्यजीवों की मौजूदगी है, जिनकी फोटोट्रेप कैमरों से निगरानी के निर्देश जारी किए हैं और जल्दी ही स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
तरुण मेहरा, उपवन संरक्षक एवं उपक्षेत्र निदेशक, बफर रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व,

बूंदी रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघों सहित अन्य वन्यजीवों की मॉनिटरिंग व वन क्षेत्र को विकसित करने में विभाग बेहतरीन काम कर रहा है। जिले में अब फोटोट्रेप कैमरों से निगरानी होने से जंगलों की सुरक्षा बढ़ेगी।
पृथ्वी सिंह राजावत, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक बूंदी