video: बरसात से खराब हुई फसलों का लिया जायजा
हिण्डोली. दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बर्बाद हुई फसल का सर्वे करने रविवार को प्रमुख शासन सचिव कृषि दिनेश कुमार व कृषि आयुक्त कानाराम सहित कई अधिकारी तालाब गांव पहुंचे।
जानकारी के अनुसार हिण्डोली क्षेत्र में तेज बारिश से किसानों की खरीफ की फसल खराब हो गई है। जिस पर राज्य सरकार के निर्देश पर यहां पर शासन सचिव दिनेश कुमार, कृषि आयुक्त कानाराम, जिला कलक्टर डॉ.रविंद्र कुमार गोस्वामी सहित कई कृषि विभाग के अधिकारी ग्राम तालाब गांव पहुंचे। जहां पर खराबे का जायजा लिया। इस दौरान किसान बाबू भाई से खराबे के बारे में बातचीत की।